डेस्क : लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। झुग्गी बस्ती में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और हालात इतने बिगड़ गए कि एक के बाद एक कई रसोई गैस सिलेंडर जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों के भीतर तेज धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं। बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर 100 से अधिक सिलेंडर फटने की घटना सामने आई, जिससे आग और अधिक भयावह हो गई। धमाकों के कारण पूरा इलाका धुएं के घने गुबार में तब्दील हो गया, जिसे दूर-दूर तक देखा गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। कई झुग्गियाँ आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था और बड़ी संख्या में परिवार बेघर हो गए थे।
प्रशासन के अनुसार, राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रभावित लोगों को अस्थायी आश्रय और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी बड़े जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

