नई दिल्ली:भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में एक बार नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलने उतरी थी। दोनों खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे में आराम दिया गया। हालांकि टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर फैंस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तीसरे वनडे के दौरान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बतौर सब्सिट्यूट मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले दूसरे वनडे में वह भारतीय बल्लेबाजों को ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान पानी पिलाते हुए नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वेस्टइंडीज की पारी के 18वें ओवर में मैदान पर विराट कोहली की झलक फैंस को देखने को मिली। वह कुलदीप यादव के पहले ओवरमें फील्डिंग करते हुए नजर आए। हालांकि ये नहीं पता चल सका कि वह किसके स्थान पर फील्डिंग के लिए उतरे थे। लगातार दूसरे वनडे में विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में नहीं होने के बावजूद मैदान पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रहे।
352 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। मुकेश कुमार ने विंडीज के टॉप आर्डर को ध्वस्त कर दिया। मुकेश कुमार ने अपने पहले ओवर में ही ब्रेंडन किंग को खाता खोले बिना चलता किया। उन्होंने इसके बाद काईल मायर्स (चार) और कप्तान साई होप (पांच) को चलता किया। जयदेव उनादकट ने इसके बाद केसी कार्टी (छह) तो वहीं शार्दुल ठाकुर ने शिमरोन हेटमायर (चार) और रोमारियो शेफर्ड (आठ) को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद कुलदीप यादव ने एथनाजे और कारियाह को आउट करके वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया था। आखिरी दो विकेट शार्दुल ठाकुर ने चटकाए। भारत ने 200 रन से तीसरा वनडे जीता।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

