शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 15 अक्टूबर 2023 को शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है और नवरात्रि में मां दुर्गा के नव स्वरूपों की पूजा की जाती है।
शारदीय नवरात्रि का शुभ मुहूर्त: इस साल आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 14 अक्टूबर को रात 11 बजकर 24 मिनट से हो रहा है और समाप्ति 15 अक्टूबर को होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इस साल कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-
15 अक्टूबर 2023: मां शैलपुत्री की पूजा
16 अक्टूबर 2023: मां ब्रह्मचारिणी पूजा
17 अक्टूबर,2023: मां चन्द्रघण्टा पूजा
18 अक्टूबर,2023: मां कूष्माण्डा पूजा
19 अक्टूबर,2023: मां स्कन्दमाता पूजा
20 अक्टूबर,2023: मां कात्यायनी पूजा
21 अक्टूबर,2023: मां कालरात्रि पूजा
22 अक्टूबर,2023: मां सिद्धिदात्री की पूजा
23 अक्टूबर,2023: मां महागौरी की पूजा
24 अक्टूबर,2023: विजयादशमी, दशहरा, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन
दुर्गा पूजा और दशहरा : इस साल 22 अक्टूबर 2023 को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन महागौरी की पूजा, कन्या पूजन और हवन का विशेष महत्व है। वहीं 24 अक्टूबर 2023 को विजयादशमी यानी कि दशहरा का उत्सव मनाया जाएगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

