Anant Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन यानी 2 मार्च को दिलजीत दोसांझ ने स्टेज पर धूम मचा दिया। सेरेमनी का आयोजन गुजरात के जामनगर में हो रहा है। पहले दिन इंटरनेशनल स्टार रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस दी। जब दिलजीत स्टेज पर आए तो उनके साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी थे। उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ में जो बातें कहीं उसे सुनकर वह शरमा गईं। आखिर में वह गानों पर ठुमके लगाती हैं।
View this post on Instagram
करीना को बताया ‘क्वीन’
दिलजीत ने वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। उन्होंने अपने कई हिट और लोकप्रिय गाने गाए। स्टेज पर सैफ और करीना ने उन्हें ज्वाइन किया। सामने भीड़ को संबोधित करते हुए दिलजीत कहते हैं, ‘होगी रिहाना, होगी बियॉन्से, हमारे लिए तो करीना ही सब हैं।’ इसके बाद उन्होंने चार्टबस्टर ‘प्रॉपर पटोला’ गाना गाया। करीना ने अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो के साथ कैप्शन में करीना को ‘क्वीन’ और सैफ को ‘किंग’ कहा है।
फिल्मों में किया काम
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘पाजी एक नंबर बात कही आपने।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘आप दोनों की वाइब ही अलग है।’ एक ने कमेंट में कहा, ‘मेरे दो फेवरेट एक ही फ्रेम में।’ दिलजीत ने करीना के साथ फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में काम किया और जल्द ही करीना की आने वाली फिल्म ‘क्रू’ में कैमियो में नजर आएंगे।
शेयर की थी फोटोशूट की तस्वीरें
दिलजीत ने इससे पहले करीना के साथ एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। करीना ने रेड कलर का ड्रेस पहना था। उन्हें देखकर लोगों को ‘कभी खुश कभी गम’ की ‘पू’ याद आ गई। यह फोटोशूट फिल्म ‘क्रू’ का था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
