डेस्क:क्या केंद्र सरकार 2000 रुपये के ऊपर यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन पर जीएसटी (GST) लगाने जा रहा है? इस सवाल का जवाब केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) नें संसद में दिया है। मौजूदा मानसून सत्र में उन्होंने राज्यसभा (Rajya Sabha) में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा है कि 2000 रुपये के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर जीएसटी लगाने की सरकार की कोई मंशा नहीं है।
क्या कुछ कहा है मंत्री ने
अपर हाउस में 22 जुलाई को पूछा गया था कि क्या वित्त मंत्रालय यूपीआई या 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर जीएसटी लगाने की सोच रहा है। इसी सवाल का जवाब वित्त राज्य मंत्री पकंज चौधरी ने दिया है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जीएसटी कांउसिल की तरफ से 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर जीएसटी लगाने का कोई सुझाव नहीं मिला है।” केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जीएसटी रेट्स और छूट पूरी तरह से जीएसटी काउंसिल के सुझवाों पर निर्भर रहता है।
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर आरबीआई गवर्नर ने क्या कुछ कहा है?
बीते कुछ समय से यूपीआई ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाने की चर्चा तेजी हो गई है। बीते हफ्ते फाइनेंशियल एक्सप्रेस से बात करते हुए आरबीआई गवर्नर ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाने की वकालत की थी। उनका कहना था कि कि क्योंकि इस सिस्टम को चलाने के लिए पैसा लगता है। ऐसे में किसी ना किसी को तो खर्च उठाना पड़ेगा। बीते कुछ समय में यूपीआई ट्रांजैक्शन में तेजा इजाफा हुआ है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

