डेस्क:अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले 650-700 स्टंट वर्कर्स का इंश्योरेंस करवाया है। इस बात के सामने आने के बाद से सबने अक्षय की खूब तारीफ की। अब जब अक्षय से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने 1999 में आई फिल्म जानवर का एक किस्सा बताया जब एक स्टंट शूट में हुई गड़बड़ी ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था और तब उन्होंने इस बारे में कुछ करने का फैसला किया था।
कैसे आया अक्षय के मन में ये आइडिया
अक्षय ने यह फैसला एक अनुभवी स्टंटमैन एस मोहनराज की दुखद मौत के बाद लिया है। अक्षय ने बताया कि कैसे जानवर के लिए एक बिल्कुल वैसा ही स्टंट फिल्माया जा रहा था, जिसके दौरान स्टंटमैन उनकी आंखों में आंखे डालकर थम्स अप करके गया था। लेकिन फिर गाड़ी फ्लिप हुई और स्टंटमैन की मौत हो गई।
अक्षय ने बताया कि कैसे पहले स्टंटमैन का इंश्योरेंस नहीं होता था जबकि वह कितना मुश्किल काम करते हैं। अक्षय बोले, मैं पहले स्टंटमैन हूं और फिर एक्टर।
कबसे कर रहे सपोर्ट
हार्ट स्पेशयलिस्ट डॉ. पांडा के सहयोग से और स्टंटमैन फ्रेटरनिटी के परमिशन से, अक्षय ने स्टंटमैन के लिए समर्पित एक लाइफ इंश्योरेंस स्कीरम शुरू की, जो 2017 में फलीभूत हुई और अक्षय 6 सालों से चुपचाप उन्हें फाइनेंशियली सपोर्ट कर रहे हैं।
प्रोफेशनल लाइफ
अक्षय की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब जॉली एलएलबी 3, भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

