नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुरी के रास्ते बंगाल, बिहार, यूपी और दिल्ली एनसीआर में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में गिरोह के दो तस्करों को उम्दा क्वालिटी की पांच किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों में बंगाल के नादिया निवासी कलीमुद्दीन एसके और मणिपुर निवासी वसीम खान शामिल हैं।
आरोपी कलीमुद्दीन बंगाल में अपने परिवार के साथ रहता है। वह 16 की उम्र में स्कूटर मैकेनिक का काम कर रहा था। इस बीच वह वह अपने गांव के एक ड्रग्स तस्कर के संपर्क में आया तो उसके लिए कैरियर का काम करने लगा। बदले में उसे माल पहुंचाने के लिए पांच से 20 हजार रुपये मिलते थे। वहीं दूसरे आरोपी वसीम खान मणिपुर के थौबल का रहने वाला है। इसने स्नातक तक की पढ़ाई की है। वह बीते चार से पांच साल से ड्रग्स तस्करी में लिप्त है।
डीसीपी राजीव रंजन के मुताबिक, पुलिस टीम दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय मणिपुर और बंगाल के ड्रग्स तस्करों के सिंडिकेट पर नजर गड़ाए हुए थी। इस दौरान यह जानकारी मिली कि 8 अपै्रल को बंगाल का रहने वाला कलीमुद्दीन एसके ड्रग्स लेकर धौला कुआं की तरफ आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी कलीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई। इससे पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपित मणिपुर के रहने वाले वसीम खान के जरिये ड्रग्स लाता था तो उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने 14 अप्रैल को मणिपुर से वसीम खान को भी धर दबोचा।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

