स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर बड़ा बयान दिया है। अश्विन का कहना है कि ऐसा कोई कारण नहीं है जिसकी वजह से दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में नहीं खेलना चाहिए।
अश्विन ने कहा कि अनुभव, फिटनेस और लगातार प्रदर्शन को देखते हुए कोहली और रोहित दोनों अभी भी टीम इंडिया की योजनाओं का अहम हिस्सा बने रह सकते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बड़े टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहती है।
पिछले कुछ समय से दोनों खिलाड़ियों की 2027 वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अश्विन के इस बयान ने एक बार फिर बहस को नया मोड़ दे दिया है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि चयन को लेकर अंतिम फैसला उस समय के फॉर्म, फिटनेस और टीम संतुलन पर निर्भर करेगा, लेकिन फिलहाल दोनों खिलाड़ियों को लेकर उम्मीदें बरकरार हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत