डेस्क: लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संगठन स्तर पर 403 विधानसभा सीटों में से करीब 150 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पूरी कर ली गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह चयन प्रक्रिया कई चरणों के सर्वे, संगठनात्मक फीडबैक और जमीनी रिपोर्ट्स के आधार पर की गई है। इसमें उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें ‘विनिंग कैंडिडेट’ माना जा रहा है और जिनका अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत जनाधार है।
जानकारी के मुताबिक, सपा का मुख्य फोकस ऐसे नेताओं पर है जो स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली हों और जनता के बीच सक्रिय उपस्थिति रखते हों। इसके साथ ही पार्टी रणनीति में ऐसे संभावित चेहरों को भी शामिल किया गया है जो अन्य दलों से आ सकते हैं या जिन्हें ‘फेंस सिटर’ माना जा रहा है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि इन उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर अंतिम मुहर जुलाई के पहले सप्ताह तक लग सकती है, हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सपा की यह सक्रियता 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने और सीट-दर-सीट रणनीति को धार देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत