स्पोर्ट्स डेस्क:केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी ने मैनचेस्टर में जारी चौथे टेस्ट के चौथे दिन ना सिर्फ भारत की लाज बचाई, बल्कि इंग्लैंड को पांचवें दिन मैदान पर उतरने के लिए मजबूर किया। चौथे दिन भारत पर 311 रनों की लीड हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने लंच से पहले ही यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को आउट कर दिया था। उस समय ऐसा लग रहा था कि चौथे दिन ही इंग्लैंड भारत के हाथों में हार थमा देगा। मगर राहुल-गिल की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड को उनके मनसूबों में कामयाब नहीं होने दिया। इसी के साथ इस जोड़ी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो इनसे पहले 21वीं सदी में कोई भारतीय हासिल नहीं कर पाया।
यह रिकॉर्ड है घर के बाहर एक सीरीज में 500 से अधिक रन बनाने का। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा तो कई बार हुआ है, मगर आपकी जानकारी के लिए बता दें, 21वीं सीद में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक सीरीज में दो भारतीय बल्लेबाजों ने विदेशी सरजमीं पर 500 रन का आंकड़ा पार किया हो।
जी हां, मैनचेस्टर टेस्ट में दूसरी पारी में 78 रन पर बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल अभी तक सीरीज में 697 रन बना चुके हैं। वहीं 87 रन पर नाबाद केएल राहुल अपने नाम 508 रन कर चुके हैं।
बता दें, भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह मात्र दूसरी घटना है जब एक से ज्यादा बल्लेबाजों ने विदेशी टेस्ट सीरीज में 500 से अधिक रन बनाए हो।
आखिरी बार ऐसा 54 साल पहले 1970-71 में हुआ था जब सुनील गावस्कर (774) और दिलीप सरदेसाई (642) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में 500 से अधिक रन बनाए थे।
बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत के अर्धशतकों की मदद से 358 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स के शतकों के दम पर पहली पारी में 669 रन बनाए और भारत पर 311 रनों की लीड हासिल की। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना चुका है। इंग्लैंड के पास अभी भी 137 रनों की बढ़त है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

