• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पंत

क्या पंत उतरेंगे आखिरी दिन बल्लेबाज़ी के लिए?

July 27, 2025
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

April 24, 2026
आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल

April 24, 2026
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

“बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज

April 24, 2026
पंजाब की राजनीति में हलचल, मोगा रैली के बाद बड़ा फैसला संभव

‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट

April 24, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट

April 24, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

“पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की”—टूट पर ‘आप’ का तीखा पलटवार

April 24, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

राघव चड्ढा का आरोप—’आप’ में आवाज दबाई गई, पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा

April 24, 2026
इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

April 24, 2026
इतिहास स्मृति नहीं, राष्ट्र निर्माण की शक्ति है: अजीत डोभाल

अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी

April 24, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

क्या पंत उतरेंगे आखिरी दिन बल्लेबाज़ी के लिए?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 27, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
पंत

File Photo

स्पोर्ट्स डेस्क:मैंनचेस्टर में जारी इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथे टेस्ट के चौथे दिन एक समय ऐसा आ गया था कि भारत पर हार के बादल मंडराने लगे थे। वो तो केएल राहुल और शुभमन गिल की अटूट साझेदारी ने अभी तक टीम इंडिया को संभाला हुआ है। चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 669 रन बनाकर भारत (358) पर 311 रनों की बढ़त हासिल की थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया का आगाज बेहद भयानक रहा। क्रिस वोक्स ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को आउट कर दो बड़े झटके दिए। उस समय ऐसा लग रहा था कि चौथे दिन ही भारत की पूरी टीम सिमट जाएगी, मगर केएल राहुल और शुभमन गिल के रहते हुए इंग्लैंड अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। मगर काम अभी खत्म नहीं हुआ है। पांचवें दिन का पूरा खेल बाकी है जिसमें अधिकतम 90 ओवर भारत को ओर खेलने हैं। केएल राहुल और शुभमन गिल के अलावा अन्य बल्लेबाजों को भी क्रीज पर खड़े होने की जिम्मेदारी उठानी होगी। ऐसे में सवाल यह है कि क्या ऋषभ पंत 5वें दिन बैटिंग करने उतरेंगे या नहीं?

बता दें, मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारत की पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत के पैर पर क्रिस वोक्स की एक गेंद लगी थी। रिपोर्ट है कि पंत के पैर में फ्रेक्चर आ गया है। हालांकि वह जरूरत पड़ने पर दूसरे दिन बैटिंग करने जरूर उतरे और शानदार अर्धशतक जड़ा। मगर वह इस मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में भारत के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने उनकी उपलब्धता पर जवाब दिया है।

भारतीय बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने खुलासा किया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। सीतांशु कोटक ने पुष्टि की है कि भारत को पांचवें दिन एक बार फिर पंत की सेवाओं की जरूरत होगी, इसलिए यह स्टार बल्लेबाज एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेगा।

कोटक ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे लगता है कि वह कल बल्लेबाजी करेंगे।”

इसके अलावा, भारतीय बल्लेबाजी कोच ने कहा कि खिलाड़ियों को अंतिम दिन हर गेंद को उसकी योग्यता के अनुसार खेलना होगा और अनावश्यक जोखिम से बचना होगा।

उन्होंने आगे कहा, “पहले से योजना न बनाएं। गेंद की योग्यता के अनुसार खेलें। अनावश्यक जोखिम से बचें। अगर आप पूरी तरह से तैयार हैं और फिर अनावश्यक जोखिम कम करते हैं, तो आउट होने का एकमात्र तरीका यह है कि गेंद पिच होने के बाद खराब व्यवहार करे या आपको कोई शानदार गेंद मिले। इन खिलाड़ियों में योग्यता है। उनमें वह करने की क्षमता है जो उन्होंने आज किया। ये सभी हर फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं। हर कोई आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है। आपकी मानसिकता महत्वपूर्ण है। आपको स्थिति के अनुसार खेलने के लिए अपने दिमाग को ट्रेन करने की आवश्यकता है। इसमें कौशल से ज्यादा मानसिक प्रयास की आवश्यकता होती है।”

Previous Post

21वीं सदी का रिकॉर्ड: विदेश में दो भारतीयों के 500+ रन

Next Post

दिल्ली में नया रिवरफ्रंट और एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा

Next Post
रेखा गुप्ता

दिल्ली में नया रिवरफ्रंट और एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया
  • आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल
  • “बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज
  • ‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट
  • ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In