• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गौतम अडानी

निजी मुनाफे के लिए लगाए जा रहे आरोप, हिंडनबर्ग के नए दावे को अडानी ने किया खारिज

August 11, 2024
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

निजी मुनाफे के लिए लगाए जा रहे आरोप, हिंडनबर्ग के नए दावे को अडानी ने किया खारिज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 11, 2024
in बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
गौतम अडानी

File Photo

Adani Group On Hindenburg New Report: अमेरिकी रिसर्च और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी समूह से जुड़े मामले में एक बार फिर नया दावा किया है। इस बार, अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने बाजार रेगुलेटरी सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच और उनके पति पर अडानी से जुड़ी विदेशी फंड में हिस्सेदारी होने का आरोप लगाया है। हालांकि, सेबी चेयरपर्सन ने इस पर अपनी सफाई में कहा है कि ये सभी निराधार हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश है। तो वहीं अब इस मामले में अडानी समूह की ओर से भी बयान जारी किया गया है।

अडानी समूह ने क्या कहा?

अडानी समूह ने हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से खारिज किया है और मुनाफा कमाने के लिए पहले से तय एक दुर्भावनापूर्ण, शरारती और निराधार बताया है। अडानी समूह ने हिंडेनबर्ग रिसर्च की शनिवार को जारी रिपोर्ट पर कहा है कि अमेरिकी फर्म ने इस रिपोर्ट में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कुछ चुने हुए तथ्यों को अपने ढंग से प्रस्तुत करने की चालाकी की है। रिपोर्ट में जिन व्यक्तियों का नाम दिया गया है उनसे उसका कोई कारोबारी संबंध नहीं है। अडानी समूह ने कहा है कि ये आरोप पहले बदनाम साबित हो‌ चुके हिंडनबर्ग के दावों का रीसाइक्लिंग मात्र है, जिनकी गहन जांच की गई है, जो निराधार साबित हुए हैं। अडानी समूह ने यह भी कहा है कि जनवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने ये आरोप खारिज कर दिए हैं।

क्या है हिडंनबर्ग की नई रिपोर्ट में?

हिंडनबर्ग ने ताजा रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सेबी की चेयरपर्सन माधवी बुच और उनके पति के पास कथित अडानी फंड हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी। रिपोर्ट के मुताबिक सेबी ने अडानी के मॉरीशस और ऑफशोर शेल संस्थाओं के कथित अघोषित जाल में आश्चर्यजनक रूप से रुचि नहीं दिखाई है। कथित तौर पर समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी अस्पष्ट ऑफशोर बरमूडा और मॉरीशस फंडों को कंट्रोल करते थे। हिंडनबर्ग का आरोप है कि इन फंडों का इस्तेमाल फंड की हेराफेरी करने और समूह के शेयरों की कीमत बढ़ाने के लिए किया गया था। बता दें कि ऐसे फंड जो विदेशी बाजारों में निवेश करते हैं, उन्हें ऑफशोर फंड कहते हैं। इन्हें विदेशी या अंतरराष्ट्रीय फंड भी कहते हैं। हिंडनबर्ग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा- IIFL में एक प्रधान के हस्ताक्षर वाले फंड की घोषणा में कहा गया है कि निवेश का स्रोत ‘वेतन’ है और दंपति की कुल संपत्ति एक करोड़ अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि माधवी और धवल बुच की सक्रियता के बीच ब्लैकस्टोन ने माइंडस्पेस और नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट को स्पॉन्सर किया था, जो भारत का दूसरा और चौथा REIT था। इन दोनों कंपनियों को साल 2019 और 2020 में IPO के लिए SEBI की मंजूरी मिली थी।

Tags: हिंडनबर्ग
Previous Post

जैश-लश्कर अलग-अलग फ्रंट से कर रहे हमले, पाक से निर्देश; आतंकियों की मॉडस ऑपरेंडी

Next Post

मुझे कॉल-वॉट्सऐप ना करें, सुप्रिया सुले का दावा फोन हो चुका है हैक

Next Post
सुप्रिया सुले

मुझे कॉल-वॉट्सऐप ना करें, सुप्रिया सुले का दावा फोन हो चुका है हैक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
  • बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In