• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जैश-लश्कर अलग-अलग फ्रंट से कर रहे हमले, पाक से निर्देश; आतंकियों की मॉडस ऑपरेंडी

जैश-लश्कर अलग-अलग फ्रंट से कर रहे हमले, पाक से निर्देश; आतंकियों की मॉडस ऑपरेंडी

August 11, 2024
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

जैश-लश्कर अलग-अलग फ्रंट से कर रहे हमले, पाक से निर्देश; आतंकियों की मॉडस ऑपरेंडी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 11, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जैश-लश्कर अलग-अलग फ्रंट से कर रहे हमले, पाक से निर्देश; आतंकियों की मॉडस ऑपरेंडी

जम्मू कश्मीर में आतंकी सेना और सुरक्षाबलों के साथ लुकाछिपी और भ्रम फैलाकर हमले की रणनीति पर काम कर रहे हैं । कभी घाटी के इलाकों को तो कभी जम्मू को आतंकी वारदातों से दहलाने की कोशिश होती है। सुरक्षाबलों का मानना है कि इन सभी आतंकी वारदात के पीछे पाकिस्तान में बैठे जैश और लश्कर जैसे आतंकी समूह के आकाओं का ही हाथ है।

छद्म नाम के सहारे सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर यह साबित करने की कोशिश हो रही है कि हमलों के पीछे स्थानीय आतंकी हैं। लेकिन ताजा हमले और मुठभेड़ के अलावा पिछले कई हमलों से मिले इनपुट से साफ है कि जैश और लश्कर जैसे आतंकी समूह की कोशिश है कि अलग-अलग फ्रंट बनाकर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जाए। सुरक्षा एजेंसियों के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, इन सभी आतंकी घटनाओं के पीछे पाकिस्तान का हाथ है।

विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश
पाकिस्तान हताशा में विधानसभा चुनाव से पहले माहौल खराब करने के लिए जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाके में हमलों को अंजाम दे रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठनों को लगता है कि लोकसभा चुनाव में भारी मतदान के बाद अगर विधानसभा चुनाव भी राज्य में शांति से संपन्न होते हैं तो कश्मीर में पाकिस्तान का एजेंडा पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इससे पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान का भारत विरोधी तंत्र और नैरेटिव पूरी तरह ध्वस्त होगा।

भारतीय एजेंसियां आतंकियों को कर रहीं ट्रैक
सूत्रों के अनुसार, भारतीय एजेंसियां लगातार सीमा पार से आर रहे आतंकियों को ट्रैक कर रही है। वहीं, घाटी में स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षाबल घुसपैठियों पर नजर रख रहे है। सघन जंगल और पहाड़ी इलाकों से लैस दुरूह भौगोलिक क्षेत्रों में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करना सेना के लिए चुनौती है। घने जंगलों में आतंकियों पर नजर बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। वहीं, अक्सर घाटी में छिपने के लिए आतंकी स्थानीय लोगों की मदद लेते रहते हैं।

आतंकियों को धुंध और खराब मौसम का मिल रहा फायदा
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को सुरक्षाबलों पर हमले में धुंध और खराब मौसम आतंकियों के लिए मददगार बना। इसका फायदा उठाकर आतंकियों ने जवानों पर अचानक से गोलीबारी की। सेना के अधिकारी ने बताया कि जिस इलाके में यह मुठभेड़ हो रही है, वहां मौसम खराब, इसलिए आतंकियों को मार गिराने में समय लग रहा है। आतंकियों के बच निकलने के सभी रास्तों को बंद किया जा रहा है।

इस साल सुरक्षाबलों पर छह हमले
जम्मू क्षेत्र में 2022 और 2023 में सुरक्षा बलों पर तीन-तीन हमले हुए। जबकि इस साल अब तक छह हमले दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि 2022 में अलग-अलग हमलों में सुरक्षा बल के छह जवान शहीद हुए। पिछले साल यह संख्या बढ़कर 21 हो गई और इस साल 12 हो गई है। इस साल अब तक इस क्षेत्र में पांच आतंकी मारे गए हैं। नागरिकों की भी जान गई है।

जून से आतंकी हमलों में आई तेजी

9 जून : रियासी में शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया, नौ लोगों की मौत।

11 जून : कठुआ के हीरानगर में मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया, दो आतंकी मारे गए।

11 जून : डोडा में चत्तरगाला चेक प्वांइट पर हमले में एक एसपीओ और पांच सैनिक घायल हुए थे।

12 जून : डोडा के गंडोह में सर्च टीम पर हमला हुआ, इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

26 जून: डोडा के गंडोह में सुरक्षाबलों तीन आतंकियों को मार गिराया, एक जवान शहीद हुआ।

7 जुलाई : राजौरी के मंजाकोट में सेना के कैंप के पास आतंकी हमला, एक जवान घायल।

8 जुलाई : कठुआ में सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला, पांच जवान शहीद, पांच घायल।

9 जुलाई : डोडी के गढ़ी में आंतकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटे मुठभेड़ चली।

15 जुलाई : डोडा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की फायरिंग में पांच जवान शहीद।

10 अगस्त : अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में दो सेना के जवान शहीद हो गए।

Previous Post

ज्ञान और आचार से जीवन की गति होगी अच्छी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

निजी मुनाफे के लिए लगाए जा रहे आरोप, हिंडनबर्ग के नए दावे को अडानी ने किया खारिज

Next Post
गौतम अडानी

निजी मुनाफे के लिए लगाए जा रहे आरोप, हिंडनबर्ग के नए दावे को अडानी ने किया खारिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
  • बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In