नई दिल्ली।देश में पहला एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) का संदिग्ध मामला सामने आया है। मरीज एक युवक है, जिसने हाल ही में एमपॉक्स से जूझ रहे देश से यात्रा की है। युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसे आइसोलेशन में रखा गया है। मालूम हो कि डब्ल्यूएचओ ने एमपॉक्स को महामारी घोषित किया है और कई देशों में इसके बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं। भारत सरकार भी एमपॉक्स को लेकर कई दिनों से सतर्क है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि एमपॉक्स के संदिग्ध मरीज की हालत इस समय स्थिर है। युवक को एमपॉक्स है या नहीं, इसकी पुष्टि करने के लिए उसका सैंपल लिया जा चुका है और उसकी जांच हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि हालांकि, किसी भी अनावश्यक चिंता की कोई बात नहीं है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
