• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
टीएमसी सांसद जवाहर सरकार

टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने इस्तीफा दिया, ममता सरकार पर उठाए सवाल

September 8, 2024
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, Z कैटेगरी से Y कैटेगरी में डिमोशन

June 3, 2026
पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

June 3, 2026
मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद विवाद: पाकिस्तान पर फिर उठे भरोसे के सवाल

June 3, 2026
भारत पर अमेरिका का व्यापारिक वार: ट्रंप ने 25% टैरिफ और जुर्माने का किया ऐलान

व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध

June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

June 3, 2026
दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

June 3, 2026
विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 3, 2026
डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

June 3, 2026
रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने इस्तीफा दिया, ममता सरकार पर उठाए सवाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 8, 2024
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
टीएमसी सांसद जवाहर सरकार

File Photo

डेस्क:तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने रविवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के संदर्भ में पश्चिम बंगाल सरकार के रवैये के विरोध में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर दबंग रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

जवाहर सरकार ने पत्र में लिखा, “मैं भ्रष्ट अधिकारियों और डॉक्टरों को प्रमुख पदों पर बर्दाश्त नहीं कर सकता।” उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई क्रूर घटना के बाद बंगाल में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और बवाल के बाद इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि जनता का आक्रोश टीएमसी सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष को दर्शाता है और ममता बनर्जी की सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा, “इतने सालों में मैंने कभी इस तरह का गुस्सा और अविश्वास नहीं देखा।”

सरकार की प्रतिक्रिया पर निराशा व्यक्त करते हुए जवाहर सरकार ने कहा, “आरजी कर अस्पताल की भयानक घटना के बाद मैं एक महीने से धैर्य रख रहा था और ममता बनर्जी से आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों के साथ सीधे बातचीत की उम्मीद कर रहा था। ऐसा नहीं हुआ और सरकार के द्वारा उठाए गए कदम काफी कम और देर से लिए गए हैं।”

उन्होंने अपनी चिट्ठी में यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने कई महीनों तक ममता बनर्जी से व्यक्तिगत बातचीत नहीं कर पाने पर भी निराशा जताई। उन्होंने लिखा, “आपने मुझे तीन साल तक संसद में बंगाल के मुद्दों को उठाने का अवसर दिया, इसके लिए मैं आभारी हूं। लेकिन अब मैं सांसद के रूप में बिल्कुल भी काम नहीं कर सकता। भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और तानाशाही के खिलाफ लड़ने में कोई समझौता नहीं कर सकता।”

जवाहर सरकार ने टीएमसी को सलाह देते हुए पार्टी के अंदर चल रहे टकराव को दूर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से न्याय और सजा दिलवाने के लिए हो रहे हैं, न कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पार्टी सही कदम नहीं उठाएगी तो सांप्रदायिक ताकतें राज्य पर कब्जा कर सकती हैं। जवाहर सरकार ने राजनीति से पूरी तरह हटने की अपनी मंशा की घोषणा करते हुए कहा, “मैं जल्द ही दिल्ली जाऊंगा और राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपूंगा और राजनीति से पूरी तरह अलग हो जाऊंगा।”

Previous Post

दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया, परिवार और फैंस में खुशी की लहर

Next Post

देश में मिला पहला एमपॉक्स का संदिग्ध केस, अस्पताल में आइसोलेट किया गया मरीज

Next Post
देश में मिला पहला एमपॉक्स का संदिग्ध केस, अस्पताल में आइसोलेट किया गया मरीज

देश में मिला पहला एमपॉक्स का संदिग्ध केस, अस्पताल में आइसोलेट किया गया मरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, Z कैटेगरी से Y कैटेगरी में डिमोशन
  • पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति
  • मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई
  • जापान में मस्जिद विवाद: पाकिस्तान पर फिर उठे भरोसे के सवाल
  • व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In