• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा: वायुसेना के साथ समर्थन और सुरक्षा का नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा: वायुसेना के साथ समर्थन और सुरक्षा का नजरिया

May 13, 2025
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

न्यायपालिका की ताकत है न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का सहयोग: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत

July 14, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

मनमोहन सिंह बनाम मोदी सरकार: चुनाव आयोग की भूमिका पर छिड़ा राजनीतिक विवाद

July 14, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून मेहरबान, यूपी-बिहार में बारिश के आसार; दिल्ली में राहत की उम्मीद

July 14, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

वांगचुक मुद्दे पर सियासी संग्राम, उद्धव की राहुल से बड़ी अपील

July 14, 2026
टी20 में सूर्यकुमार यादव का ऐतिहासिक मुकाम, 9000 रन पूरे

सूर्यकुमार यादव की वापसी के रास्ते खुले, घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा साबित

July 14, 2026
हरमनप्रीत कौर ने उठाई आवाज, महिला क्रिकेटरों को मिले लंबे प्रारूप में ज्यादा मौके

हरमनप्रीत कौर ने उठाई आवाज, महिला क्रिकेटरों को मिले लंबे प्रारूप में ज्यादा मौके

July 14, 2026
समय रैना के मजाक से प्रभावित हुई थीं कुशा कपिला, बोलीं- लेनी पड़ी थेरेपी

समय रैना के मजाक से प्रभावित हुई थीं कुशा कपिला, बोलीं- लेनी पड़ी थेरेपी

July 14, 2026
विभाजन की अनकही कहानी को पर्दे पर लाएगी ‘बंटवारा 1947’

विभाजन की अनकही कहानी को पर्दे पर लाएगी ‘बंटवारा 1947’

July 14, 2026
आईपीओ

9,813 करोड़ रुपये का रह गया एसबीआई फंड्स का आईपीओ

July 14, 2026
मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

July 14, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई की नई व्यवस्था, बैंक शिकायतों पर अब होगी कड़ी निगरानी

July 14, 2026
पैरों की टैनिंग और डार्कनेस हटाने के लिए अपनाएं नींबू-बेकिंग सोडा का घरेलू नुस्खा

पैरों की टैनिंग और डार्कनेस हटाने के लिए अपनाएं नींबू-बेकिंग सोडा का घरेलू नुस्खा

July 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा: वायुसेना के साथ समर्थन और सुरक्षा का नजरिया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 13, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा: वायुसेना के साथ समर्थन और सुरक्षा का नजरिया
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:मंगलवार सुबह-सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना के कर्मियों से मुलाकात की और हाल के घटनाक्रमों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने वायुसेना के जवानों से बातचीत भी की और उनकी बहादुरी की सराहना की। यह दौरा हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आदमपुर एयरबेस भारत का दूसरा सबसे बड़ा वायुसेना अड्डा है। यह हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव का केंद्र रहा है। पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया था कि उन्होंने आदमपुर में तैनात भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है। अब भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा पाकिस्तानी दुष्प्रचार की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है।

10 मई को पाकिस्तान द्वारा इस एयरबेस पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए थे, जिसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले कर उन्हें तबाह कर दिया। भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि आदमपुर में स्थित S-400 वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है और पाकिस्तान के दावों को खारिज करते हुए इसे एक “दुष्प्रचार अभियान” करार दिया।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों ने 10 मई को एक तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई थी। इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच, पीएम मोदी का आदमपुर दौरा सैनिकों का मनोबल बढ़ाने और स्थिति का जायजा लेने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस दौरे पर क्लिक की गई पीएम मोदी की एक तस्वीर खास चर्चा में है। पीएम मोदी जहां खड़े हैं उसके पीछे भारतीय वायुसेना के विमान की तस्वीर है और ऊपर दीवार पर लिखा है, “क्यों दुश्मन पायलटों को अच्छी नींद नहीं आती।”

जवानों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए हर काम करते हैं।”

सूत्रों के अनुसार, आदमपुर एयरबेस पहुंचने पर प्रधानमंत्री को वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल के हमलों और ऑपरेशन सिंदूर के परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आदमपुर, उद्धमपुर, पठानकोट, और भुज जैसे वायुसेना अड्डों पर पाकिस्तानी हमलों से सीमित नुकसान हुआ, लेकिन भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के नूर खान, रहीम यार खान, और अन्य सैन्य ठिकानों को भारी क्षति पहुंचाई गई।

Previous Post

कांग्रेस ने पीएम मोदी के संबोधन पर उठाए सवाल

Next Post

शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • न्यायपालिका की ताकत है न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का सहयोग: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत
  • मनमोहन सिंह बनाम मोदी सरकार: चुनाव आयोग की भूमिका पर छिड़ा राजनीतिक विवाद
  • मानसून मेहरबान, यूपी-बिहार में बारिश के आसार; दिल्ली में राहत की उम्मीद
  • वांगचुक मुद्दे पर सियासी संग्राम, उद्धव की राहुल से बड़ी अपील
  • सूर्यकुमार यादव की वापसी के रास्ते खुले, घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा साबित
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In