• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गौतम गंभीर

गंभीर बनेंगे टीम इंडिया के असली बॉस?

May 15, 2025
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

न्यायपालिका की ताकत है न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का सहयोग: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत

July 14, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

मनमोहन सिंह बनाम मोदी सरकार: चुनाव आयोग की भूमिका पर छिड़ा राजनीतिक विवाद

July 14, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून मेहरबान, यूपी-बिहार में बारिश के आसार; दिल्ली में राहत की उम्मीद

July 14, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

वांगचुक मुद्दे पर सियासी संग्राम, उद्धव की राहुल से बड़ी अपील

July 14, 2026
टी20 में सूर्यकुमार यादव का ऐतिहासिक मुकाम, 9000 रन पूरे

सूर्यकुमार यादव की वापसी के रास्ते खुले, घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा साबित

July 14, 2026
हरमनप्रीत कौर ने उठाई आवाज, महिला क्रिकेटरों को मिले लंबे प्रारूप में ज्यादा मौके

हरमनप्रीत कौर ने उठाई आवाज, महिला क्रिकेटरों को मिले लंबे प्रारूप में ज्यादा मौके

July 14, 2026
समय रैना के मजाक से प्रभावित हुई थीं कुशा कपिला, बोलीं- लेनी पड़ी थेरेपी

समय रैना के मजाक से प्रभावित हुई थीं कुशा कपिला, बोलीं- लेनी पड़ी थेरेपी

July 14, 2026
विभाजन की अनकही कहानी को पर्दे पर लाएगी ‘बंटवारा 1947’

विभाजन की अनकही कहानी को पर्दे पर लाएगी ‘बंटवारा 1947’

July 14, 2026
आईपीओ

9,813 करोड़ रुपये का रह गया एसबीआई फंड्स का आईपीओ

July 14, 2026
मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

July 14, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई की नई व्यवस्था, बैंक शिकायतों पर अब होगी कड़ी निगरानी

July 14, 2026
पैरों की टैनिंग और डार्कनेस हटाने के लिए अपनाएं नींबू-बेकिंग सोडा का घरेलू नुस्खा

पैरों की टैनिंग और डार्कनेस हटाने के लिए अपनाएं नींबू-बेकिंग सोडा का घरेलू नुस्खा

July 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

गंभीर बनेंगे टीम इंडिया के असली बॉस?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
गौतम गंभीर

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

स्पोर्ट्स डेस्क:रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद गौतम गंभीर अब टीम इंडिया पर फुल कंट्रोल चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गंभीर चाहते हैं टीम उनकी योजनाओं के हिसाब से आगे बढ़े। गौतम गंभीर ने हेड कोच का पद संभालते ही टीम से स्टार कल्चर खत्म करने की बात कही थी। इसके अलावा वह चाहते थे कि सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लें। इसके अलावा विदेशी दौरों के लिए भी नियम-कानून तय किए गए थे। साथ ही युवा टीम तैयार किए जाने पर भी जोर था। माना जा रहा है कि उनकी इस मुहिम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कद्दावर खिलाड़ी रोड़ा बन रहे थे। हालांकि अब दोनों की टेस्ट और टी-20 से विदाई हो चुकी है। ऐसे में कोहली के लिए राह आसान हो गई।

बताया जाता है कि गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की टेस्ट मैचों से विदाई में अहम भूमिका निभाई है। मााना जाता है कि दोनों यह कदम मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गंभीर की उस सूचना के बाद उठाया है, जिसमें युवा टीम के साथ जाने की बात कही गई। भारतीय क्रिकेट में यह पहली बार हुआ है जब हेड कोच ने दो स्टार खिलाड़ियों के संन्यास की भूमिका लिखी है। अभी तक भारतीय टीमें कप्तान की मर्जी से चलती थीं। यहां पर कोच हमेशा साइड रोल में ही रहे, चाहे वो कितने ही बड़े नाम रहे हों। इसमें रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ तक का नाम शामिल है। इन दोनों ने अपने वक्त के कप्तानों-विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ सहयोगी की भूमिका निभाई।

हालांकि गौतम गंभीर का मामला पूरी तरह से अलग है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर हेड कोच रहते हुए पॉलिसी बनाने, टीम के चयन और टीम के कप्तान चुनने तक में अपनी राय दे रहे हैं। रोहित, कोहली और अश्विन का संन्यास गंभीर के दखल की ही देन माना जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सिरीज में व्हाइट वॉश और ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन के बाद गंभीर ने भारतीय टीम पर पूरा कंट्रोल मांगा है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गंभीर खास मंशा के तहत गिल को कप्तान बनाना चाहते हैं। वह अभी युवा हैं और हेड कोच की बातें सुनेंगे। वह भविष्य के सुपरस्टार हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल उनका कद ऐसा नहीं है कि वह गंभीर के फैसलों को चुनौती दे सकें। वर्तमान भारतीय टीम में अगर कोई खिलाड़ी गंभीर की रणनीतियों पर सवाल खड़ा कर सकता है तो वह हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। बता दें कि रोहित के संन्यास के बाद जसप्रीत बुमराह कप्तानी के सबसे तगड़े उम्मीदवार थे। वह रोहित के डिप्टी थे, ऐसे में कप्तानी की दावेदारी उनकी ही बनती थी। लेकिन बुमराह की फिटनेस, उनके फुल टाइम कप्तान बनने में सबसे बड़ी रोड़ा थी। अब अगर गिल कप्तान बन भी जाते हैं कि गौतम गंभीर ही टीम इंडिया के बॉस होंगे।

Previous Post

विवेक-अनुराग में जुबानी जंग, ‘गोल’ को लेकर लगे आरोप-प्रत्यारोप

Next Post

रोहित-विराट ने लिया टेस्ट संन्यास, बीसीसीआई कांट्रैक्ट में कोई बदलाव नहीं

Next Post
बीसीसीआई

रोहित-विराट ने लिया टेस्ट संन्यास, बीसीसीआई कांट्रैक्ट में कोई बदलाव नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • न्यायपालिका की ताकत है न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का सहयोग: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत
  • मनमोहन सिंह बनाम मोदी सरकार: चुनाव आयोग की भूमिका पर छिड़ा राजनीतिक विवाद
  • मानसून मेहरबान, यूपी-बिहार में बारिश के आसार; दिल्ली में राहत की उम्मीद
  • वांगचुक मुद्दे पर सियासी संग्राम, उद्धव की राहुल से बड़ी अपील
  • सूर्यकुमार यादव की वापसी के रास्ते खुले, घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा साबित
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In