डेस्क:एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की कानून व्यवस्था पर नीतीश सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होने राज्य में लगातार घट रही अपराध की घटनाओं पर काबू लगाने में विफल दिख रहे प्रशासन और सरकार पर हमला बोला। चिराग ने कहा कि मुझे दुख है कि मैं यहां ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध पूरी तरह बेकाबू हो गया है। इस पर नियंत्रण पाना बेहद जरूरी है। अन्यथा बिहारियों की जिंदगी से होता खिलवाड़ बिहार को बहुत बुरे अंजाम तक ले जाएगा।
हालांकि चिराग ने कहा कि अपराध के बढ़ने की वजह चुनाव भी हो सकता है। मेरा भी मानना है कि सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन फिर भी इसे नियंत्रित करने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। जिस तरह से बिहार में एक के बाद एक हत्याएं, अपहरण, लूटपाट, डकैती, बलात्कार की घटनाएं हुई हैं और अब ऐसा लग रहा है जैसे प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से असमर्थ है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हमारे राज्य में बेहद भयावह स्थिति पैदा हो जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों के साथ या तो प्रशासन की मिलीभगत है या फिर प्रशासन पूरी तरह से निकम्मा हो गया है और अब बिहार और बिहारियों को सुरक्षित रखना उनके बस से बाहर है। मैं बिहार सरकार से अनुरोध करता हूं कि इस मामले पर समय रहते कार्रवाई करें। आपको बता दें बीते कुछ महीने में राज्य में अपराध की घटनाओं से तेजी से इजाफा हुआ है। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार को कानून व्यवस्था पर घेर रही है। और अब केंद्र में एनडीए के सहयोगी भी सवाल उठा रहे हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

