• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बाढ़

पंजाब-बाढ़ संकट: पीएम मोदी ने की हाईलेवल समीक्षा, हरियाणा में भी अलर्ट

September 2, 2025
जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप

जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप

July 12, 2026
युद्धविराम टूटा, ट्रंप का पलटवार; ईरान पर हवाई हमले, होर्मुज में 500 जहाज फंसे

खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान के कई शहरों में विस्फोट; हॉर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता

July 12, 2026
“शून्य से अनंत” प्रदर्शनी का यूएन में शुभारंभ, भारत की गणितीय परंपरा को वैश्विक मंच

2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत

July 12, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

समझौता तोड़ने पर अमेरिका पर बरसा ईरान, कहा- ताली दोनों हाथों से बजती है

July 12, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 12, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख

July 12, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पंजाब-बाढ़ संकट: पीएम मोदी ने की हाईलेवल समीक्षा, हरियाणा में भी अलर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 2, 2025
in देश, पंजाब, हरियाणा
Reading Time: 1 min read
A A
0
बाढ़

File Photo

डेस्क:बीते करीब एक सप्ताह से बाढ़ के कारण त्रस्त पंजाब को लेकर अब केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में आती दिख रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग से लौटते ही सीएम भगवंत मान को फोन किया और बाढ़ के चलते पैदा हुए हालातों का जायजा लिया। पीएम मोदी इस मामले को लेकर जल्दी ही एक हाईलेवल मीटिंग बुलाने जा रहे हैं। इस बैठक में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते आई मुसीबत पर चर्चा होगी। इस दौरान बचाव कार्यों को लेकर भी पीएम मोदी कुछ आदेश दे सकते हैं और राहत राशि का भी ऐलान हो सकता है।

एक सूत्र ने बताया कि पीएम मोदी ने दिल्ली में लैंडिंग करते ही सीएम भगवंत मान को कॉल किया। उन्होंने पूछा कि पंजाब में बारिश और बाढ़ के चलते क्या स्थिति है। उन्होंने हरसंभव मदद केंद्र सरकार की ओर से दिलाने का भरोसा दिया। भगवंत मान ने हाल ही में केंद्र सरकार को पत्र लिखा था और 60 हजार करोड़ रुपये की मदद तत्काल देने की डिमांड रखी थी। अब तक भाजपा का कोई शीर्ष नेता या केंद्रीय मंत्री पंजाब के दौरे पर नहीं गया है। इस बाढ़ में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 गांवों के बाढ़ के पानी में डूबने की खबर है।

पंजाब सरकार का कहना है कि हमारी केंद्र से अपील है कि बाढ़ से त्रस्त पंजाब को मदद करने के लिए आपदा प्रबंधन ऐक्ट के तहत प्रावधनों में थोड़ी राहत दी जाए। पंजाब सरकार का कहना है कि बाढ़ को भी आपदा माना जाए और पूरे राज्य को प्रभावित घोषित किया जाए। पंजाब सरकार का कहना है कि हिमाचल को लेकर पहले ही ऐसा ऐलान किया जा चुका है। वहीं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम पंजाब में बाढ़ की समस्या से निपटने के उपायों पर काम कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि हमारी तरफ से राज्य को हरसंभव सहायता मिलेगी। पंजाब के किसानों के साथ इस मुश्किल वक्त में हम खड़े हैं।

हरियाणा में भी अलर्ट, स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश

इस बीच हरियाणा में भी अलर्ट की स्थिति है। गुरुग्राम से लेकर यमुनानगर तक पूरे राज्य में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा यमुना का जलस्तर भी बढ़ रहा है। भारी बारिश को देखते हुए भिवानी प्रशासन ने स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है। निजी से लेकर सरकारी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी हुआ है।

Previous Post

आरटीई पर सुप्रीम कोर्ट का संदेह

Next Post

मराठा आरक्षण: जरांगे का अनशन, हाई कोर्ट ने सड़के खाली करने को कहा

Next Post
मनोज जरांगे पाटिल

मराठा आरक्षण: जरांगे का अनशन, हाई कोर्ट ने सड़के खाली करने को कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप
  • खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान के कई शहरों में विस्फोट; हॉर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता
  • 2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत
  • समझौता तोड़ने पर अमेरिका पर बरसा ईरान, कहा- ताली दोनों हाथों से बजती है
  • पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In