• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मनोज जरांगे पाटिल

मराठा आरक्षण: जरांगे का अनशन, हाई कोर्ट ने सड़के खाली करने को कहा

September 2, 2025
जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप

जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप

July 12, 2026
युद्धविराम टूटा, ट्रंप का पलटवार; ईरान पर हवाई हमले, होर्मुज में 500 जहाज फंसे

खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान के कई शहरों में विस्फोट; हॉर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता

July 12, 2026
“शून्य से अनंत” प्रदर्शनी का यूएन में शुभारंभ, भारत की गणितीय परंपरा को वैश्विक मंच

2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत

July 12, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

समझौता तोड़ने पर अमेरिका पर बरसा ईरान, कहा- ताली दोनों हाथों से बजती है

July 12, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 12, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख

July 12, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

मराठा आरक्षण: जरांगे का अनशन, हाई कोर्ट ने सड़के खाली करने को कहा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 2, 2025
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
मनोज जरांगे पाटिल

File Photo

डेस्क:मराठा आरक्षण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल के अनशन का आज यानी मंगलवार को पांचवां दिन है। इसी बीच पुलिस ने जरांगे को आजाद मैदान खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। वहीं हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि आज दोपहर तक प्रदर्शनकारी सड़कों और गलियों को खाली कर दें जिससे आम लोगों को आने-जाने में असुविधा ना हो। मनोज जरांगे ने भी अपने कार्यकर्ताओं से सड़कों को खाली करने की अपील की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि किसी भी हालत में हाई कोर्ट के निर्देशों को लागू किया जाएगा। ऐसे में मराठा प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच टकराव की संभावना बढ़ गई है। एक दिन पहले ही मनोज जरांगे ने कहा था कि वह मराठा आरक्षण के बिना वापस नहीं जाने वाले हैं और इसके लिए वह गोली खाने को भी तैयार हैं। उन्होंने यह भी ऐलान किया था कि अब वह पानी पीना भी बंद कर देंगे।

पुलिस ने जारी किया नोटिस

मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे को नोटिस जारी कर आजाद मैदान खाली करने को कहा है। पुलिस का कहना है कि आजाद मैदान में केवल 5 हजार लोगों को इजाजत दी गई थी जबकि यहां ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया है। इसके अलावा कई लोग शर्तों का उल्लंघन करते हुए आत्महत्या का भी प्रयास कर चुके हैं। ऐसे में मनोज जरांगे पाटिल को दी जा रही परमीशन रद्द की जा रही है।

एक दिन पहले हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था, मराठा आरक्षण आंदोलन के कारण पूरा शहर ठहर गया है और यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं है तथा इसमें सभी शर्तों का उल्लंघन किया गया है। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में जरांगे का आंदोलन जारी रहने के बीच हाई कोर्ट ने सोमवार को स्थिति को गंभीर बताते हुए एक विशेष सुनवाई के दौरान कहा कि आंदोलन के लिए लगाई गयी सभी पूर्व शर्तों का उल्लंघन किया गया और उसने प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन के लिए निर्धारित स्थान पर ही रहने को कहा।

हाई कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को आंदोलन के लिए निर्धारित स्थान आजाद मैदान में नहीं रुकने तथा दक्षिण मुंबई में महत्वपूर्ण क्षेत्रों एवं सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए कड़ी फटकार लगाई जिसके बाद 43 वर्षीय जरांगे ने अपने समर्थकों से अदालत के निर्देशों का पालन करने और सड़कों पर इधर-उधर घूमकर लोगों को असुविधा न पहुंचाने को कहा है। हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को तय करते हुए कहा कि यदि तब तक जरांगे की तबीयत बिगड़ती है तो सरकार उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराए।

आरक्षण लाभ के लिए मराठों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में शामिल करने की मांग कर रहे जरांगे ने सोमवार दोपहर को पानी पीना बंद कर दिया था, लेकिन शाम को उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कुछ घूंट पानी पिया।

पैदल ही कोर्ट पहुंचे जज

मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों के कारण न केवल आम लोगों को, बल्कि बॉम्बे हाई कोर्ट के एक जज को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने दक्षिण मुंबई की सड़कों पर कब्जा कर लिया है और एक जज की कार को रोक दिया, जिसके कारण जज को हाई कोर्ट परिसर तक पहुंचने के लिए थोड़ी दूरी पैदल तय करनी पड़ी। यहां तक ​​कि सरकारी वकील पूर्णिमा कंथारिया को भी अदालत परिसर जज के साथ पैदल आना पड़ा, क्योंकि वह भी फंस गई थीं।

क्या बोले सीएम फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए मराठा आरक्षण आंदोलन का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा करने वालों को आखिरकार मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा, “यह एक सामाजिक मुद्दा है, लेकिन कुछ लोग इसका राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग अपने फायदे के लिए इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मैं कहता हूँ, जो लोग इस मुद्दे पर अपनी रोटियाँ सेंकने की कोशिश करेंगे, उनका मुँह जलेगा। इसलिए, किसी को भी अपने निजी फायदे के लिए सामाजिक मुद्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।”

Previous Post

पंजाब-बाढ़ संकट: पीएम मोदी ने की हाईलेवल समीक्षा, हरियाणा में भी अलर्ट

Next Post

गुरुग्राम की स्थिति खराब, सुहेल सेठ ने मुख्यमंत्री और बीजेपी से पूछा सवाल

Next Post
गुरुग्राम की स्थिति खराब, सुहेल सेठ ने मुख्यमंत्री और बीजेपी से पूछा सवाल

गुरुग्राम की स्थिति खराब, सुहेल सेठ ने मुख्यमंत्री और बीजेपी से पूछा सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप
  • खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान के कई शहरों में विस्फोट; हॉर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता
  • 2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत
  • समझौता तोड़ने पर अमेरिका पर बरसा ईरान, कहा- ताली दोनों हाथों से बजती है
  • पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In