डेस्क: ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अब नई फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बनाने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म मई 2025 में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से प्रेरित होगी। फिल्म टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाई जाएगी। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन फैंस पहले से ही उत्साहित हैं।
प्री-प्रोडक्शन और एक्शन पैक्ड निर्देशन
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म भरपूर एक्शन और रोमांच पेश करेगी। इससे पहले उरी हमले पर बनी उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और विक्की कौशल के करियर को भी नई ऊंचाई दी थी। विशेषज्ञों का मानना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है और किसी स्टार के करियर के दरवाजे खोल सकती है।
फिल्म की कहानी
खबरों के अनुसार, फिल्म की कहानी कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से शुरू होगी, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस हमले में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया। भारत ने कुछ समय बाद जवाबी कार्रवाई की, और ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान स्थित आतंकियों पर हमले किए गए, जिसमें 50 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए।
स्टार कास्ट और तकनीकी तैयारी
विवेक अग्निहोत्री हमेशा देश से जुड़े मुद्दों को संवेदनशील और दमदार तरीके से पर्दे पर लाते रहे हैं। इस फिल्म में भरपूर एयर एक्शन और VFX वर्क शामिल होगा। हालांकि फिलहाल फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार बड़े और नामी एक्टर्स को शामिल किया जा सकता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
