डेस्क : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त को लेकर देशभर के किसानों में इंतजार बढ़ता जा रहा है। यह किस्त किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है, जिसके तहत हर वर्ष ₹6,000 तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजे जाते हैं।
पिछली यानी 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। अब चार महीने से अधिक समय बीतने के बाद किसानों को अगली किस्त का इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुसार, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 के बीच जारी होने की संभावना है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
योजना के नियमों के अनुसार, प्रत्येक किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली किस्त जल्द जारी हो सकती है। साथ ही, जिन किसानों ने ई-केवाईसी (e-KYC) और अन्य अनिवार्य औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, उन्हें किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है।
किसान अपनी किस्त की स्थिति पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ के माध्यम से जांच सकते हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत