डेस्क : आज, 12 जून को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा दिन है। एक ही दिन में कुल 8 फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों में ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘गवर्नर’ और ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ शामिल हैं। इनके अलावा कई अन्य क्राइम, ड्रामा और हॉरर शैली की फिल्में भी दर्शकों के सामने आ रही हैं।
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताई जा रही है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं कंगना रनौत अभिनीत ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 मुंबई हमले के दौरान नर्सों की बहादुरी की कहानी पर आधारित बताई जा रही है।
इसके साथ ही मनोज बाजपेयी की राजनीतिक थ्रिलर ‘गवर्नर’ भी आज दर्शकों के सामने होगी। वहीं विक्रम भट्ट की चर्चित हॉरर फ्रेंचाइज़ी ‘हॉन्टेड 3डी’ का नया संस्करण भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रहा है।
एक ही दिन कई बड़ी फिल्मों के रिलीज होने से सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ और फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने की संभावना है। फिल्म व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि यह दिन बॉक्स ऑफिस पर महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत