जयपुर:राजस्थान के करौली जिला में हिंसा मामले में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। ओवैसी ने आज राजधानी जयपुर में मीडियकर्मियों से बातचीत में कहा कि करौली दंगा राजस्थान की गहलोत सरकार की विफलता है। कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण करौली में दंगा हुआ। करौली में मुस्लिमों को टारगेट करके हिंसा की गई। सरकार की पहली जिम्मेदारी है कि वह सबके साथ न्याय करे, लेकिन गहलोत सरकार इसमें विफल रही है।
ओवैसी ने कहा कि सरकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह कानून व्यवस्था को नियंत्रण में करें। हम उम्मीद कर रहे थे कि CM अशोक गहलोत अपने पिछले कार्यकाल की गलतियों से सबक लेंगे। उस वक्त एक वर्ग के प्रमुख ग्रंथ को जलाया गया था। फायरिंग में कई लोग मारे गए थे। ऐसा लगता है कि गहलोत ने पिछली गलतियों से सबक नहीं सीखा। इन्हीं गलतियों के कारण दंगा होता है। ओवैसी ने कहा कि गहलोत सरकार ने करौली हिंसा को हल्के में लिया। पूरे मामले में सख्ती नहीं निपटा गया। यह गहलोत सरकार की विफलता है।
उल्लेखनीय है कि करौली हिंसा मामले में मुस्लिम संगठन भाजपा और आरएसएस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लेकिन औवेसी ने गहलोत सरकार को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। राजधानी जयपुर आए औवैसी ने कहा कि राजस्थान में मुस्लिम सुरक्षित नहीं है। गहलोत सरकार मुस्लिमों की सुरक्षा के लिए ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। करौली हिंसा को लेकर भाजपा ने आज न्याय यात्रा का आह्मन किया था। लेकिन पुलिस ने भाजपा नेताओं के करौली सीमा पर ही रोक दिया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

