जयपुर:राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2022 मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई 2022 को किया जाएगा। परीक्षा एक पारी में होगी। पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है। राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने 12 अप्रैल को ही प्री परीक्षा का परिणाम जारी किया था। इसके बाद हाउस कीपर सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई को ही किया जाएगा। परीक्षा का समय अपरान्ह 3 बजे से सांय 6 बजे तक किया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में करीब पौने दो लाख अभ्यर्थी पास हुए है। 5 हजार 396 पदों के लिए के लिए भर्ती होनी है। रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग की वेबसाइट लोढ़ बढ़ने के कारण क्रैश हो गई। उल्लेखनीय है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 27 और 28 दिसंबर 21 को VDO भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। प्री-परीक्षा के दौरान पहली बार नेगेटिव मार्किंग नहीं की गई थी।
3,896 पदों पर भर्ती की जानी थी। प्री-परीक्षा का रिजल्ट जारी करने से पहले ही सरकार ने ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती में 1500 पद बढ़ा दिए थे। इनमें 4,557 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (सामान्य) और 839 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित होंगे। ऐसे में अब 1.75 लाख अभ्यर्थियों 5 हजार 396 पदों के लिए मुख्य परीक्षा देंगे।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

