• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लखीसराय में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 3 किशोरों को रौंदा, 2 की मौत

नशे की हालत में कैब चालक ने सात लोगों को रौंदा, एक की मौत

April 14, 2022
शशि थरूर

लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है

April 18, 2026
प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

April 18, 2026
महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

April 18, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”

April 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर

April 18, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 18, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 18, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

बैंकों ने सोना–चांदी के आयात ऑर्डर रोके, सप्लाई बाधित होने की आशंका

April 18, 2026
सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

April 18, 2026
अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

April 18, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 18 अप्रैल 2026

April 18, 2026
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

नशे की हालत में कैब चालक ने सात लोगों को रौंदा, एक की मौत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 14, 2022
in उत्तर प्रदेश, एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
लखीसराय में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 3 किशोरों को रौंदा, 2 की मौत

नोएडा:नोएडा के सेक्टर-122 स्थित पर्थला खंजरपुर बाजार के पास मंगलवार रात साढ़े ग्यारह बजे शराब के नशे में धुत कैब चालक ने सात लोगों को कुचलकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायलों में हिमांशु श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति की सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। उसकी पत्नी प्रिया और उसके तीन साल के बेटे सहित अन्य लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ से यह बात सामने आई है कि मंगलवार रात साढ़े ग्यारह बजे सर्फाबाद की तरफ से लगभग 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अर्टिगा कार सवार कैब चालक ने सेक्टर 122 स्थित पृथला खंजरपुर मार्केट में मोटरसाइकिल, ठेली और सेंट्रो कार में टक्कर मारी।

घटना के समय कैब चालक ने शराब भी पी रखी थी। इस हादसे में सीमा, हर्ष, हिमांशु श्रीवास्तव, कृष्णा, प्रिया, रंजीत सरकार और वरुण कश्यप घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से एक व्यक्ति, उनकी पत्नी व तीन साल के बेटे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया।

यहां पर उपचार के दौरान शाहजहांपुर के आदर्श नगर रोजा निवासी हिमांशु श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर है। हालांकि उनके बेटे के पैर में चोट आई है। वह भी उपचाराधीन है। हिमांशु पर्थला में किराये पर रह रहा था। चालक की पहचान फिरोजाबाद निवासी रजनीकांत के रूप में हुई है।

ऐसे होती गई दुर्घटना : कैब चालक ने पहले हिमांशु की बाइक में टक्कर मारी। हिमांशु पत्नी प्रिया व तीन साल के बेटे कृष्ण के साथ बाइक से पृथला खंजरपुर जा रहे थे। वह नोएडा में एक मेंटीनेंस की कंपनी में काम करते थे। अभी पृथला में किराए पर रहते थे। फिर बाइक को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ने आईसक्रीम विक्रेता पश्चिम बंगाल के रंजीत सरकार व एक पैदल व्यक्ति सेक्टर 74 निवासी वरुण कश्यप को चपेट में लिया। इसके बाद आरोपी ने सामने से आ रही कार में भयंकर टक्कर मारी। इससे कार में सवार सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी निवासी हर्ष मक्कड़ व सीमा मक्कड़ घायल हो गए।

लापरवाही से मौत का केस दर्ज
एडीसीपी ने बताया कि जांच में आरोपी चालक रजनीकांत का कहना है कि हादसे के समय वह शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले को हिट एंड रन का मानते हुए आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का केस दर्ज किया है। होश में आने के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने दावा किया कि उसकी कैब के सामने बच्चा आ गया था। उसने बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई थी। इससे हादसा हो गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

दो दिन पहले फ्रैक्चर ठीक हुआ फिर चोट
हादसे में घायल होने वाली सीमा मक्कड़ के पैर में कुछ समय पहले फ्रैक्चर हो गया था। इससे उनके पैर पर प्लास्टर था। दो दिन पहले ठीक होने के बाद घर से मंगलवार रात को ही अपने पति के साथ कार से निकली थी। हादसे में फिर से उनके पैर में बड़ा फ्रैक्चर हो गया। अब उनके पैर का बड़ा ऑपरेशन हो रहा है।

हिमांशु के परिवार में नहीं बचा कमाने वाला
हादसे में जान गंवाने वाले हिमांशु की शादी करीब पांच साल पहले प्रिया से हुई थी। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। अब उनके परिवार में कमाने वाला भी कोई नहीं बचा है। हिमांशु के तीन साल के बेटे का भविष्य भी खतरे में आ गया है, जबकि उनकी पत्नी भी गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन है।

Previous Post

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा, मुख्य परीक्षा 9 जुलाई को होगी

Next Post

पंजाब के रोपड़ में लगे खालिस्तानी झंडे, पुलिस ने हटाया

Next Post
पंजाब के रोपड़ में लगे खालिस्तानी झंडे, पुलिस ने हटाया

पंजाब के रोपड़ में लगे खालिस्तानी झंडे, पुलिस ने हटाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है
  • प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70
  • महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत
  • कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”
  • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In