• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एससीओ शिखर सम्मेलन में 15 समझौतों पर लगेगी मुहर

एससीओ शिखर सम्मेलन में 15 समझौतों पर लगेगी मुहर

July 3, 2023
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, महानगरों में पुराने दाम लागू

May 10, 2026
जनसंख्या आंकड़ों को लेकर केंद्र का संकेत, रिजीजू बोले—बदलेगी तस्वीर

जनसंख्या आंकड़ों को लेकर केंद्र का संकेत, रिजीजू बोले—बदलेगी तस्वीर

May 10, 2026
नेपाल में बालेन युग: बालेंद्र शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर सख्ती, बिना पहचान पत्र सीमा पार करने पर रोक

May 10, 2026
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुईं सुप्रिया सुले, सभी सुरक्षित

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुईं सुप्रिया सुले, सभी सुरक्षित

May 10, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

मां ने बेचे जेवर, भाई ने ली जान; अमरोहा में रिश्तों का खौफनाक कत्ल

May 10, 2026
INDIA गठबंधन में दरार गहरी, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कांग्रेस में संग्राम, हाईकमान पर टिकी निगाहें

May 10, 2026
ईरान के परमाणु हथियार बनाने के कोई प्रमाण नहीं : पुतिन

ईरान के परमाणु हथियार बनाने के कोई प्रमाण नहीं : पुतिन

May 10, 2026
भारत-त्रिनिदाद संबंधों को नई मजबूती, जयशंकर ने कृषि और स्वास्थ्य परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

भारत-त्रिनिदाद संबंधों को नई मजबूती, जयशंकर ने कृषि और स्वास्थ्य परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

May 10, 2026
अनिल अंबानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कथित बैंकिंग घोटाले पर नोटिस जारी

अनिल अंबानी समूह से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा

May 10, 2026
सिंधु जल संधि पर फिर आमने-सामने भारत–पाकिस्तान

पाकिस्तान का यूएन में सिंधु जल संधि पर कदम ‘कूटनीतिक नाटक’ करार, भारत ने किया खारिज

May 10, 2026
‘मेरी मां पर जानबूझकर चलाई गई कार’—शहजाद पूनावाला का आरोप

चुनाव चोरी के आरोपों पर घमासान, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा

May 10, 2026
वैभव सूर्यवंशी

केदार जाधव बोले: वैभव सूर्यवंशी स्पेशल टैलेंट, लेकिन सचिन से तुलना नहीं

May 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

एससीओ शिखर सम्मेलन में 15 समझौतों पर लगेगी मुहर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 3, 2023
in देश, मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
एससीओ शिखर सम्मेलन में 15 समझौतों पर लगेगी मुहर

File Photo

 नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में मंगलवार को सदस्य देशों के बीच 15 समझौतों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। ये समझौते आपसी कारोबार को बढ़ावा देने, नये सदस्यों को शामिल करने, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, युवा मामलों, विज्ञान व प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों से जुड़े होंगे। इन समझौतों को लेकर मई, 2023 में विदेश मंत्रियों की बैठक में सहमति बनी थी, जिस पर अब शीर्ष नेताओं की मुहर लगेगी। बैठक वर्चुअल तरीके से होगी।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग, पुतिन और पीएम शाहबाज शरीफ बैठक में होंगे शामिल

बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ भी हिस्सा लेंगे। इस बार शिखर सम्मेलन के एजेंडे में एससीओ के विस्तार का मुद्दा भी प्रमुख रहने वाला है। दो देशों को (ईरान व बेलारूस) को पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर शामिल किया जाएगा। जबकि, म्यांमार, यूएई, बहरीन, कुवैत और मालदीव को वार्ता सलाहकार के तौर पर शामिल किया जा रहा है।

एक सत्र में ही होगी एससीओ की बैठक

कालांतर में सभी वार्ता सलाहकार देशों को पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर शामिल किया जा सकता है। मंगलवार को होने वाली बैठक एक सत्र में ही होगी। नये पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको भी इसमें शामिल होंगे। इस तरह से अगले वर्ष से एससीओ मौजूदा आठ देशों की जगह दस देशों का संगठन हो जाएगा।

कई देशों ने जताई एससीओ में शामिल होने की इच्छा

चीन व रूस इस संगठन को तेजी से विस्तार देने के प्रयास में है। कोशिश है कि एससीओ दक्षिण एशिया, मध्य एशिया व खाड़ी क्षेत्र के देशों के एक संगठन के तौर पर आगे बढ़े। अभी नेपाल और श्रीलंका दोनों इसमें वार्ता साझेदार देश हैं। इन्हें आबजर्वर देश का दर्जा जल्द ही दिये जाने की संभावना है। इसके अलावा भी कई देशों की तरफ से एससीओ में शामिल होने की इच्छा जताई गई है।

2005 से एससीओ से जुड़ा है भारत

मालूम हो कि यह स्थिति तब है, जब एससीओ अभी तक अपना स्पष्ट एजेंडा नहीं बना पाया है। भारत 2005 से एससीओ से जुड़ा हुआ है, जबकि पाकिस्तान के साथ भारत को वर्ष 2017 में पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। पहली बार 2023 में भारत को इस संगठन की अध्यक्षता करने का मौका मिला है।

पीएम मोदी ने दिया था एससीओ-सिक्योर का नारा

सूत्रों ने बताया है कि 2018 की शिखर बैठक में पीएम मोदी ने एससीओ-सिक्योर का नारा दिया था। यहां सिक्योर का मतलब सुरक्षा, आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी, एकता, संप्रभुता व भौगोलिक अखंडता का आदर और पर्यावरण सुरक्षा है। इस वर्ष भारत की अध्यक्षता में हुई सौ से ज्यादा बैठकों में इन विषयों को ही केंद्र में रखा गया है।

भारत की पहल पर एससीओ के देशों के बीच स्टार्टअप, इनोवेशन और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति पर दो कार्यदल गठित किये गये हैं। इस कार्य दल की रिपोर्ट को भी शिखर सम्मेलन में स्वीकार किया जाएगा।

Previous Post

बुजुर्गों के भरण-पोषण से जुड़े विधेयक को संसद में फिर से लाने की तैयारी, सुरक्षा पर दिया गया विशेष ध्यान

Next Post

12 दिन की शांति के बाद फिर भड़का रूस, कीव पर किया ड्रोन से हमला

Next Post
12 दिन की शांति के बाद फिर भड़का रूस, कीव पर किया ड्रोन से हमला

12 दिन की शांति के बाद फिर भड़का रूस, कीव पर किया ड्रोन से हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, महानगरों में पुराने दाम लागू
  • जनसंख्या आंकड़ों को लेकर केंद्र का संकेत, रिजीजू बोले—बदलेगी तस्वीर
  • नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर सख्ती, बिना पहचान पत्र सीमा पार करने पर रोक
  • मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुईं सुप्रिया सुले, सभी सुरक्षित
  • मां ने बेचे जेवर, भाई ने ली जान; अमरोहा में रिश्तों का खौफनाक कत्ल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In