• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सूरत में ‘रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया’ के 25.80 करोड़ के जाली नोट जब्त

बैंककर्मियों ने ही लूटा 42 लाख कैश, रातभर में चोर-पुलिस वाले खेल का पर्दाफाश

May 15, 2024
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, Z कैटेगरी से Y कैटेगरी में डिमोशन

June 3, 2026
पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

June 3, 2026
मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद विवाद: पाकिस्तान पर फिर उठे भरोसे के सवाल

June 3, 2026
भारत पर अमेरिका का व्यापारिक वार: ट्रंप ने 25% टैरिफ और जुर्माने का किया ऐलान

व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध

June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

June 3, 2026
दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

June 3, 2026
विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 3, 2026
डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

June 3, 2026
रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

बैंककर्मियों ने ही लूटा 42 लाख कैश, रातभर में चोर-पुलिस वाले खेल का पर्दाफाश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2024
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सूरत में ‘रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया’ के 25.80 करोड़ के जाली नोट जब्त

प्रतीकात्मक तस्वीर

दमोह:मध्य प्रदेश में पुलिस को फोन कर एक चौकीदार ने बताया कि बैंक में पांच नकाबपोश बदमाश घुसकर लाखों रुपए लूट लिए हैं। बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों पर हमला भी किया है। यह सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बैंक की ओर जाने वाली सड़क की नालियों में नोटों की गड्डियां गिरी पड़ी थीं। यह दमोह जिले की मंगलवार रात की घटना है। जांच में पता चला कि बैंक से 42 लाख रुपए से ज्यादा कैश लूटे गए हैं। लेकिन जब आरोपियों के बारे में पता चला तब सभी हैरान रह गए। दरअसल, तीन बैंककर्मियों ने मिलकर ही इस लूट की प्लानिंग बनाई थी। बैंककर्मी पुलिस को बार-बार यह बता रहे थे कि चोर कोई और है। लेकिन रातभर में ही चोर-पुलिस वाले खेल का पर्दाफाश हो गया।

चौकीदार निकला सरगना
एमपी पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस बैंक लूट का खुलासा कर दिया। दरअसल, शिकायत करने वाला चौकीदार ही लूट का सरगना निकला। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बैंक में नौकरी करते हैं। कैशियर, चौकीदार और एक अन्य कर्मचारी ने यह पूरी साजिश रची। यह गैसाबाद थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की मध्यांचल ग्रामीण बैंक का मामला है।

रातभर में केस सॉल्व
दरअसल, मध्यांचल ग्रामीण बैंक के चौकीदार ने मंगलवार रात करीब आठ बजे पुलिस को फोन किया। उसकी पहचान रोहित विश्वकर्मा के रूप में हुई है। रोहित ने बताया कि पांच नकाबपोशों ने बैंक में हमला कर दिया। वे लाखों रुपए लूट कर भाग गए। बैंक में लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच शुरू की गई। साइबर पुलिस को एक्टिव किया गया।

नहीं मिला सीसीटीवी फुटेज
पुलिस के पहुचंने पर चौकीदार ने बताया कि बदमाश कट्टा लेकर बैंक में घुसे थे। उन्होंने बैंककर्मियों के साथ मारपीट की। एक कर्मचारी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वे एक बैग में कैश रखकर फरार हो गए। जांच में पता चला कि 42 लाख से अधिक रुपए गायब थे। पुलिस ने यह भी पाया कि सीसीटीवी फुटेज के DVR गायब हैं। ऐसे में पुलिस को कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सका।

खुद को किया जख्मी
जांच में पता चला कि चौकीदार दो अन्य बैंककर्मियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने 42 लाख रुपए जब्त कर लिए हैं। सीसीटीवी का DVR भी मिल गया है। दरअसल, पुलिस को गुमराह करने के लिए बैंककर्मियों ने खुद के शरीर को जख्मी कर दिया था। इसके लिए वे कटर का इस्तेमाल किए थे। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि बैंक मैनेजर लॉकर की चाबी छोड़कर चले गए थे।

नालियों में नोट की गड्डियां
पुलिस ने पाया कि बैंक के पास नाली में नोट की गड्डियां गिरी हैं। दरअसल, आरोपियों ने इसे जानबूझ कर गिराया था। जिससे यह लगे कि बदमाश जब कैश लेकर भाग रहे थे तब नोट गिर गया। लेकिन पुलिस को इस बात से बेहद हैरानी हुई कि देर शाम बैंक में पांच लुटेरे आए और आसपास किसी को भी कोई भनक नहीं लगी। साथ ही चौकीदार ने कहा था कि वे कैश को बैग में भरकर ले गए तो नालियों में पैसे कैसे गिरे। पुलिस को बैंककर्मियों पर शक हुआ। देर रात उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। दामोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि करीब 42 लाख रुपए बरामद कर ली गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Previous Post

नीतीश का तन वहां, मन यहीं; तेजस्वी ने आरजेडी के खुले दरवाजे के संकेत दिए, लालू बोले थे- माफ नहीं करेंगे

Next Post

नीतीश के नाम पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं तेजस्वी; चिराग पासवान

Next Post
चिराग पासवान ने दी तेजस्वी यादव को मुकदमे की चेतावनी

नीतीश के नाम पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं तेजस्वी; चिराग पासवान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, Z कैटेगरी से Y कैटेगरी में डिमोशन
  • पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति
  • मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई
  • जापान में मस्जिद विवाद: पाकिस्तान पर फिर उठे भरोसे के सवाल
  • व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In