• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वायनाड से हो रही प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग की तैयारी? राहुल ने दिए संकेत

वायनाड से हो रही प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग की तैयारी? राहुल ने दिए संकेत

June 14, 2024
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

वायनाड से हो रही प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग की तैयारी? राहुल ने दिए संकेत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 14, 2024
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
वायनाड से हो रही प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग की तैयारी? राहुल ने दिए संकेत

File Photo

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट पर जीत हासिल की है। अब उन्हें एक सीट पर इस्तीफा देना होगा, क्योंकि वह एकसाथ दोनों ही सीटों के सांसद नहीं रह सकते हैं। राहुल किस सीट से इस्तीफा देंगे, इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा के संसदीय पारी शुरुआत होने को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है।

एनडीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा कि अगर राहुल गांधी वायनाड सीट से इस्तीफा देते हैं तो वहां से प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है। राहुल गांधी ने बीते मंगलवार को यह कहकर अपनी बहन के चुनाव मैदान में उतरने की बात को हवा दे दी कि अगर उनकी बहन वाराणसी से चुनाव लड़ रही होती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-तीन लाख वोटों से चुनाव हार जाते।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा 2019 के लोकसभा चुनाव से ही हो रही है। उस समय भी अटकलें लगाई गईं कि वह वाराणसी सीट से पीएम मोदी को चुनौती दे सकती हैं। इसके बाद 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी उनके चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें लगाई गईं। उस चुनाव में तो उनके मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी की भी खूब बात हुई। 2024 में जब सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट छोड़ दी तो प्रियंका गांधी का नाम फिर तेजी से उछला, लेकिन इस सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी और उनके भाई भाजपा की स्मृति ईरानी से अमेठी को वापस जीतने के लिए लड़ेंगे।

उनके करीबी सूत्रों ने कहा था कि प्रियंका गांधी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि अगर वह जीत जातीं तो संसद में तीन गांधी होते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की वंशवादी राजनीति के आरोप को बल मिलता।

प्रियंका गांधी ने अपना अधिकांश समय रायबरेली और अमेठी में प्रचार में बिताया। दोनों ही सीटों पर उनकी पार्टी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। ​​जब लोकसभा के नतीजे आए तो समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 43 सीटें जीतकर भाजपा और चुनाव विश्लेषकों को चौंका दिया। रिजल्ट के बाद राहुल गांधी ने यूपी के लोगों का आभार जताते हुए अपनी बहन की भूमिका की प्रशंसा भी की थी।

राहुल गांधी की क्या है दुविधा
वायनाड से उपचुनाव में प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना इस बात पर निर्भर करेगा कि राहुल गांधी इस सीट को छोड़कर रायबरेली से सांसद बने रहते हैं या नहीं। इस सीट से 2019 में उन्हें जीत मिली थी। वह अमेठी सीट हार गए थे। उन्होंने बुधवार को कहा था कि वह दुविधा में हैं और अभी भी फैसला नहीं कर पाए हैं कि दोनों में कौन सी सीट से इस्तीफा दूं। उन्होंने केवल इतना कहा कि उनके अंतिम निर्णय से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लोग खुश होंगे। हालांकि, सूत्रों ने कहा है कि यह लगभग तय है कि वह राष्ट्रीय राजनीति में यूपी के महत्व के कारण रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे।

अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को करारी शिकस्त देने वाले गांधी परिवार के एक अहम सहयोगी किशोरी लाल शर्मा ने राहुल गांधी से रायबरेली सीट बरकरार रखने का आग्रह किया है। वहीं, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के सुधाकरन ने संकेत दिया है कि राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, “हमें दुखी नहीं होना चाहिए क्योंकि देश का नेतृत्व करने वाले राहुल गांधी से वायनाड में रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। सभी को यह समझना चाहिए और उन्हें अपनी शुभकामनाएं और समर्थन देना चाहिए।

Previous Post

न नई परंपरा शुरू हो, न सड़क पर नमाज हो, बकरीद को लेकर योगी का निर्देश

Next Post

पति बना CM, पत्नी ने अगले दिन क्यों छोड़ दी विधायकी? इस राज्य में हलचल

Next Post
पति बना CM, पत्नी ने अगले दिन क्यों छोड़ दी विधायकी? इस राज्य में हलचल

पति बना CM, पत्नी ने अगले दिन क्यों छोड़ दी विधायकी? इस राज्य में हलचल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
  • बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In