• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पति बना CM, पत्नी ने अगले दिन क्यों छोड़ दी विधायकी? इस राज्य में हलचल

पति बना CM, पत्नी ने अगले दिन क्यों छोड़ दी विधायकी? इस राज्य में हलचल

June 14, 2024
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

पति बना CM, पत्नी ने अगले दिन क्यों छोड़ दी विधायकी? इस राज्य में हलचल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 14, 2024
in राजनीतिक, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
पति बना CM, पत्नी ने अगले दिन क्यों छोड़ दी विधायकी? इस राज्य में हलचल

गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय ने शपथ लेने के एक दिन बाद ही गुरुवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में वह सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उम्मीदवार बिमल राय को हराकर नामची-सिंघीथांग सीट से विजयी हुई थीं। विधानसभा सचिव ललित कुमार गुरुंग ने पुष्टि करते हुए कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष एम एन शेरपा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

कृष्णा कुमारी राय मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी हैं, जिनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने हाल ही में हुए चुनावों में 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटें और राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। तमांग पेमा खांडू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश गए हुए थे। तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ी थीं और उन्होंने 5,302 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 71.6 प्रतिशत मत मिले थे, जो मुख्यमंत्री तमांग के बाद दूसरे स्थान पर थीं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री की पत्नी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को पत्र लिखकर बताया कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के फैसले का सम्मान करते हुए चुनाव लड़ा था। उन्होंने लिखा, “बहुत भारी मन से मैं आपको यह सूचित करना चाहती हूं कि मैंने आधिकारिक तौर पर अपना इस्तीफा दे दिया है… मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी जल्दी चुनावी राजनीति में उतरूंगी… मैंने हमेशा राजनीति को एक सामाजिक गतिविधि के रूप में देखा है और मैं इसलिए चुनाव में उतरी क्योंकि मुझे संसदीय बोर्ड और पार्टी अध्यक्ष द्वारा लिए गए फैसलों का सम्मान करना था।”

सीएम की पत्नी ने आगे कहा, “मैं हमेशा से इस बात पर दृढ़ विश्वास रखती रही हूं कि लोगों की सेवा करने के लिए मुझे किसी पद पर रहने की जरूरत नहीं है। मैं अपनी क्षमता से मदद करती रही हूं और करती रहूंगी। माननीय मुख्यमंत्री और मैं आश्वासन देते हैं कि नामची सिंगिथांग निर्वाचन क्षेत्र के लिए नया उम्मीदवार एक प्रतिबद्ध और समर्पित व्यक्ति होगा जो नामची सिंगिथांग के लोगों की सेवा करेगा।” मुख्यमंत्री की पत्नी ने अपने पति की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सिक्किम प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि उनकी पत्नी का इस्तीफा “पार्टी के सर्वसम्मत निर्णय के अनुरूप” है और उन्होंने पार्टी के “कल्याण और उद्देश्यों” को प्राथमिकता दी है। अरुणाचल प्रदेश के अपने समकक्ष पेमा खांडू के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत के लिए गए तमांग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, “मेरी पत्नी के इस्तीफे की खबर के संबंध में… मैं सिक्किम के प्रिय और सम्मानित लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि उन्होंने पार्टी के कल्याण और उद्देश्यों को प्राथमिकता देते हुए पार्टी के सर्वसम्मत निर्णय के अनुरूप अपनी सीट खाली कर दी है।”

पोस्ट में तमांग ने कहा, “यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि, एसकेएम पार्टी की संसदीय समिति के अनुरोध पर, उन्होंने हमारी पार्टी के कल्याण के लिए चुनाव लड़ा। हमारी पार्टी की ओर से अध्यक्ष के रूप में, मैं उनके समर्पण और अटूट समर्थन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं”। सिक्कम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) प्रमुख ने कहा कि पार्टी सिक्किम के लोगों की सेवा करने के लिए वास्तविक और समर्पित पदाधिकारियों को अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है और नामची-सिंघीथांग निर्वाचन क्षेत्र के मामले में भी, निवासियों को एक ‘समर्पित और वास्तविक विधायक मिलेगा जो उनके हितों की सेवा करेगा’।

Previous Post

वायनाड से हो रही प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग की तैयारी? राहुल ने दिए संकेत

Next Post

G-7 में मिल सकते हैं मोदी-बाइडेन, पन्नू की हत्या की साजिश पर होगी बात

Next Post
G-7 में मिल सकते हैं मोदी-बाइडेन, पन्नू की हत्या की साजिश पर होगी बात

G-7 में मिल सकते हैं मोदी-बाइडेन, पन्नू की हत्या की साजिश पर होगी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
  • बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In