नई दिल्ली: एविएशन इंडस्ट्रीज से जुड़ी एक अच्छी खबर आई है। रविवार को भारत सरकार ने सभी एयरक्राफ्ट्स पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की आईजीएसटी लगाने का आदेश जारी किया है। एविएशन मिनिस्ट्री ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। भारत में एविएशन सेक्टर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार का यह फैसला MRO इंडस्ट्री के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
क्या कहा है मंत्रालय ने
एविएशन मिनिस्ट्री की तरफ से ट्वीट करते हुए बताया गया कि सभी एयरक्राफ्ट्स पार्ट्स पर एक समान 5 प्रतिशत की IGST (Integrated Goods & Services Tax) लगाया जाएगा। यह आदेश 15 जुलाई 2024 से प्रभावी रहेगा। इस पॉलिसी के जरिए MRO (Maintenance, Repair, and Overhaul) इंडस्ट्री और व्यापक तौर पर एविएशन इंडस्ट्री का फायदा होगा।
बड़े ऑर्डर से बनी बड़ी संभावनाएं
एविएशन सेक्टर आने देश में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। टाटा ग्रुप की मालिकाना हक वाली कंपनी एयर इंडिया और इंडिगो ने बड़ी संख्या में एयरक्राफ्ट ऑर्डर्स दिया है। उम्मीद है कि अगले 10 सालों में 1200 जेट्स की डिलीवरी होगी। ऐसे में MRO कंपनियां के पास आने वाले सालों में बड़ा काम मिलने वाला है। सरकार का यह फैसला इन कंपनियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
देश में कौन-कौन सी हैं दिग्गज MRO कंपनियां?
देश की दिग्गज एमआरओ कंपनियों की बात करें तो इसमें एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड, मैक्स एयरोस्पेस एंड एविएशन लिमिटेड, जीएमआर एयरो टेक्निक लिमिटेड, रिलायंस एयरस्पेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, एयर बस इंडिया, बोइंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आदि है।
7000 एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर्स
बता दें, देश में इस समय करीब 7000 एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर्स हैं। लेकिन जिस तेजी के साथ एविएशन सेक्टर ग्रोथ कर रहा है ऐसे में करीब 14,000 एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर्स की आवश्यकता पड़ने वाली है। ऐसे में आने वाले समय मे इस कोर्स की डिमांड अधिक रहने वाली है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
