• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चंद्रचूड़

सीजेआई चंद्रचूड़ की बेंच ने बीएमडब्ल्यू पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

July 15, 2024
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

सीजेआई चंद्रचूड़ की बेंच ने बीएमडब्ल्यू पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 15, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
चंद्रचूड़

नई दिल्ली:सीजेआई चंद्रचूड़ वाली बेंच ने लक्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 2009 में ग्राहक के साथ की गई धोखाधड़ी के मामले में 50 लाख का जुर्माना देने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश को पलटकर यह फैसला सुनाया और कंपनी को आदेश दिया कि वे ग्राहक को 50 लाख रुपए जुर्माने के तौर पर दें।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के उस आदेश को खारिज किया, जिसमें हाई कोर्ट ने ऑटो कंपनी के खिलाफ अभियोजन को रद्द कर दिया था और कंपनी को खराब वाहन के स्थान पर शिकायतकर्ता को नया वाहन देने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने 10 जुलाई के अपने आदेश में कहा, “इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, हमारा विचार है कि निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को विवादित सभी दावों के पूर्ण और अंतिम निपटान में 50 लाख रुपये की राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया जाना चाहिए। निर्माता को यह राशि 10 अगस्त 2024 को या उससे पहले इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के जरिए शिकायतकर्ता को देनी होगी।”

15 साल पुरानी धोखाधड़ी का केस
सुप्रीम कोर्ट के समक्ष यह 15 साल पुराना धोखाधड़ी से जुड़ा केस है। BMW इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और इसके प्रबंधन के कुछ सदस्यों के खिलाफ शिकायतकर्ता ने फ्रॉड करने का आरोप लगाया था। इसमें शिकायतकर्ता GVR इंफ्रा प्रोजेक्ट्स है। साल 2012 में हाई कोर्ट ने इस मामले में कंपनी को आदेश दिया था कि वह ग्राहक को नई कार उपलब्ध कराए। इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

15 साल पुरानी लंबी कानूनी लड़ाई को समाप्त करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी परडियावाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने विवाद के पूर्ण और अंतिम निपटारे के रूप में मुआवजे के रूप में BMW द्वारा GVR इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को 50 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया।

बीएमडब्ल्यू  ने नई कार बदलने का प्रस्ताव दिया था
लाइव लॉ डॉट इन के मुताबिक, BMW ने खराब कार को नई कार से बदलने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन शिकायतकर्ता ने इससे इनकार किया और ब्याज सहित अपने पैसे वापस करने की मांग की। हाईकोर्ट के समक्ष BMW के वकील ने दलील दी कि वे हमेशा हाईकोर्ट के निर्देश का पालन करने के लिए तैयार और इच्छुक हैं। उन्होंने पुरानी कार वापस करने की मांग करते हुए शिकायतकर्ता को पत्र लिखा था।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
सुप्रीम कोर्ट ने मामले में कहा कि कंपनी निर्माता ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं दी है और पुरानी कार को बदलने की इच्छा व्यक्त की है। अदालत ने कहा, “विवाद की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए, यह केवल एक खराब वाहन तक ही सीमित है। इसलिए हमारा विचार है कि विवाद के लगभग 15 साल बाद इस स्तर पर अभियोजन को जारी रखने की अनुमति देना न्याय के उद्देश्यों को पूरा नहीं करता।” सुप्रीम अदालत ने शिकायतकर्ता को मुआवजे के भुगतान का निर्देश देने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत निर्णय लिया। अदालत ने यह भी कहा कि यदि शिकायतकर्ता ने 2012 में कार बदलने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया होता तो उस वाहन का मूल्य आज तक कम हो गया होता।

Previous Post

सोया चाप में चाहिए रेस्त्रां जैसा स्वाद? फॉलो करें ये स्मार्ट कुकिंग टिप्स

Next Post

सरकार ने दी एविएशन इंडस्ट्री को गुड न्यूज, सभी एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर अब 5% IGST

Next Post
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

सरकार ने दी एविएशन इंडस्ट्री को गुड न्यूज, सभी एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर अब 5% IGST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
  • बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In