• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम: भारत की भूमि केवल सनातन धर्म के लिए

January 5, 2025
नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी

नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी

May 1, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

May 1, 2026
एनकाउंटर

बिहार में कानून का शिकंजा: मुठभेड़ों में लगातार गिर रहे कुख्यात अपराधी

May 1, 2026
“ममता बनर्जी इसमें कुछ लाईं हैं”—भड़की भीड़, टीएमसी का वाहन रोका

“ममता बनर्जी इसमें कुछ लाईं हैं”—भड़की भीड़, टीएमसी का वाहन रोका

May 1, 2026
कोलकाता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अवैध रिश्ते से पैदा संतान को भी पेंशन का हक

कलकत्ता हाईकोर्ट का टीएमसी को झटका, मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्ति पर हस्तक्षेप से इनकार

May 1, 2026
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर विवाद तेज, पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने राहुल के दावों को नकारा

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर विवाद तेज, पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने राहुल के दावों को नकारा

May 1, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज जलडमरूमध्य में सुधार के संकेत, भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिला बल

May 1, 2026
“हम भारत नहीं हैं…” पाकिस्तान ने माना—तेल भी रणनीति मांगता है, सिर्फ बयान नहीं

“हम भारत नहीं हैं…” पाकिस्तान ने माना—तेल भी रणनीति मांगता है, सिर्फ बयान नहीं

May 1, 2026
भारत की हाइपरसोनिक छलांग: चीन-पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

भारत की हाइपरसोनिक छलांग: चीन-पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

May 1, 2026
इज़राइल-ईरान तनाव फिर बढ़ा, रक्षा मंत्री ने दी दोबारा सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

इज़राइल-ईरान तनाव फिर बढ़ा, रक्षा मंत्री ने दी दोबारा सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

May 1, 2026
अमेरिकी सेना

जर्मनी-अमेरिका संबंधों में नई खिंचाव, ट्रंप के बयान से बढ़ी कूटनीतिक चर्चा

May 1, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

भगवंत मान ने राघव चड्ढा के ही बयान को बनाया सियासी हथियार

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

आचार्य प्रमोद कृष्णम: भारत की भूमि केवल सनातन धर्म के लिए

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 5, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्य प्रमोद कृष्णम

File Photo

डेस्क:कल्कि धाम ऐचोड़ा कंबोह में शनिवार को संभल और सनातन विषय पर चिंतन-मंथन और मनन कार्यक्रम में संत महात्माओं ने कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के 60वां जन्मोत्सव पर सनातन विषय पर चिंतन-मनन और मंथन किया। सभी संत महात्माओं ने सनातन धर्म के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। संभल विवाद के बीच आचाय प्रमोद कृष्णम ने कहा, हमारे सनातन धर्म को किस तरह से कुचला गया था। आज सनातन धर्म को बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। भारत न औवैसी का है और न बाबर व तैमूर का। हिंदुस्तान एक सनातन धर्म का देश है। यहां पहले मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गईं।

मौजूदा सरकार अब ऐसे मंदिरों की पहचान कर पुनर्जीवित कर रही है। इससे पहले विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ हुआ। जिसमें उपस्थित अतिथियों ने आचार्य प्रमोद कृष्ण की लंबी आयु ,देश में सुख, शांति और समृद्धि तथा सनातन धर्म की रक्षा के लिए आहुतियां दीं। प्रमोद कृष्ण ने श्री कल्कि भगवान के अवतार की बात कहते हुए बताया कि श्री कल्कि भगवान संभल जिले की धरती पर जन्म लेकर सनातन धर्म की रक्षा करेंगे। जिनके आगमन के लिए श्री कल्कि भगवान के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यह दुनिया का ऐसा भव्य मंदिर होगा, जो भगवान के अवतार होने से पहले बन रहा है। देश के जाने-माने एवं संविधान विद्वान एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी त्यागी ने कहा है कि हिंदू सनातनी मठ मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए और देश में समान आचार संहिता लागू होनी चाहिए।

रामदास तन्दावन ने कहा कि जो लोग पहले डरकर या मृत्यु के भय से हिंदुत्व से अलग हो गए थे, उन्हें पुनः हिंदुत्व धर्म में वापस आना चाहिए। क्षेमनाथ तीर्थ के महंत बालयोगी दीनानाथ ने कहा है कि संभल के सभी 68 तीर्थ को खोज कर उन्हें पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। स्वामी संपूर्णानंद महाराज ने कहा है कि भारत के संविधान की विभिन्न अनुच्छेदों से यह साबित होता है कि संविधान की मूल भावनाओं मैं सनातन की अवधारणाओं को पुष्ट किया गया है। आचार्य प्रमोद कृष्ण ने बताया कि यहां मंदिर के निर्माण के साथ-साथ कल्कि धाम में गुरुकुल विद्यालय, मेडिकल कॉलेज आदि का भी निर्माण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र का विकास किया जा सके।

ओवेसी में जिन्ना, तो कभी आ जाती है बाबर की रूह : आचार्य

ऐचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम में शनिवार को कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संभल और सनातन विषय पर आयोजित चिंतन- मनन और मंथन कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि संभल मंदिर था, तभी तो मंदिर निकल रहे हैं। इतिहास बताता है मन्दिर तोड़े गए हैं। पुराणों में लिखा है की जहां 68 तीर्थ हैं, वहां भगवान का अन्तिम अवतार होगा। 24 कोस की परिधि में होगा। वक्फ बोर्ड पर बोले, कि भारत की भूमि भारत की है, न बाबर की, न औरंगजेब की। भारत की भूमि पर भारत का अधिकार है।

रही बोर्ड की बात तो कुछ उतर गए और कुछ उतर जाएंगे। असदउद्दीन औवेसी के अन्दर कभी जिन्ना की आत्मा आ जाती हैं, तो कभी बाबर की रूह आ जाती है। वह हिंदुस्तान की बात करें, तालिबान और अफगानिस्तान की बात न करें। भारत में जो भी कानून आता है, सभी धर्मों को मानना चाहिए। सनातन धर्म की उत्पत्ति इस धरती पर हुई है, सभी धर्मों का सम्मान है, सभी धर्म समान नहीं हैं। सभी विपक्षी नेताओं से में निवेदन करना चाहता हूं कि भारत माता की जय बोलना शुरू कर दें। बंदे मातरम गाना शुरू कर दें। वेदों को नमन करना शुरू कर दें।

 

Previous Post

इसरो ने अंतरिक्ष में बीज अंकुरित करने में हासिल की सफलता

Next Post

आईआईटी इंदौर में छात्र की आत्महत्या: ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारण का खुलासा

Next Post
गुवाहाटी के हॉस्टल में मृत मिला IIT का छात्र, इस साल ऐसी मौत की यह चौथी घटना

आईआईटी इंदौर में छात्र की आत्महत्या: ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारण का खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी
  • पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर
  • बिहार में कानून का शिकंजा: मुठभेड़ों में लगातार गिर रहे कुख्यात अपराधी
  • “ममता बनर्जी इसमें कुछ लाईं हैं”—भड़की भीड़, टीएमसी का वाहन रोका
  • कलकत्ता हाईकोर्ट का टीएमसी को झटका, मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्ति पर हस्तक्षेप से इनकार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In