डेस्क:आतंकवाद को संरक्षण देने के लिए बदनाम पाकिस्तान अपने ही जाल में फंस गया है। बीते महीने पाकिस्तान में आतंकियों ने जमकर तबाही मचाई है। यहां दर्जनों आतंकी हमलों से पाक के कई प्रमुख शहर दहल गए। मंगलवार को जारी एक नई रिपोर्ट के मुताबिक साल जून में पाकिस्तान में कम से कम 78 आतंकवादी हमले हुए हैं। इन हमलों में 53 सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 94 लोग मारे गए। वहीं जनवरी से जून तक के आंकड़े भी खौफनाक हैं।
इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने जनवरी से जून तक देश भर में 502 घटनाओं को अंजाम दिया है। इन हमलों में करीब 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इनमें लगभग आधे पाकिस्तानी सुरक्षा बल के जवान थे। हमलों में सैंकड़ों लोग घायल भी हुए हैं।
बता दें कि पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहा है और चीन जैसे देशों की भीख पर अर्थव्यवस्था चला रहा है। ऐसे में इन घटनाओं से शहबाज सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आतंकी हमलों के जवाब में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जून में आतंकवाद विरोधी अभियान भी चलाया है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान पाक सैनिकों ने करीब 70 आतंकवादियों को मार गिराया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

