डेस्क: एनसीपी के वरिष्ठ नेता और बारामती के दिग्गज शरद पवार को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पवार साहब बारामती में मौजूद थे, तभी उन्हें अचानक गले में संक्रमण (इंफेक्शन) की शिकायत हुई, जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
हालांकि आज उनके परिवार में एक विशेष अवसर भी था। उनके भतीजे अजित पवार की तेरहवीं थी, और इस मौके पर शरद पवार को पारिवारिक समारोह में शामिल होना था। लेकिन सुबह से ही उनकी तबीयत अस्वस्थ होने के कारण वे समारोह में शामिल नहीं हो पाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उनके परिवार ने उन्हें तुरंत पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पवार साहब की स्थिति स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। एनसीपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

