डेस्क : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की स्थिति साफ करते हुए गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की आवश्यकता नहीं है।
शिवपाल यादव ने कहा कि 2027 के चुनावों को लेकर AIMIM से न तो कोई बातचीत हुई है और न ही भविष्य में ऐसी किसी संभावना पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चल रही गठबंधन संबंधी चर्चाओं को पूरी तरह निराधार बताया।
सपा महासचिव ने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने और सरकार बनाने की पूरी क्षमता रखती है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी पहले भी अकेले चुनाव मैदान में उतरकर सत्ता में आई है और आगे भी जनता के समर्थन से अपने बलबूते सरकार बनाएगी।
शिवपाल यादव के इस बयान के बाद सपा की 2027 चुनावी रणनीति को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

