• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

अप्रमत्त को नहीं होता है भय : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

July 17, 2025
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

April 24, 2026
आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल

April 24, 2026
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

“बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज

April 24, 2026
पंजाब की राजनीति में हलचल, मोगा रैली के बाद बड़ा फैसला संभव

‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट

April 24, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट

April 24, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

“पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की”—टूट पर ‘आप’ का तीखा पलटवार

April 24, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

राघव चड्ढा का आरोप—’आप’ में आवाज दबाई गई, पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा

April 24, 2026
इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

April 24, 2026
इतिहास स्मृति नहीं, राष्ट्र निर्माण की शक्ति है: अजीत डोभाल

अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी

April 24, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अप्रमत्त को नहीं होता है भय : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

युगप्रधान आचार्यश्री ने भय के कारणों को किया व्याख्यायित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 17, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
अप्रमत्त को नहीं होता है भय : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
आचार्यश्री
अप्रमत्त को नहीं होता है भय : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
गांधीनगर: जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, अखण्ड परिव्राजक, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ अहमदाबाद के चतुर्मास के लिए कोबा स्थित प्रेक्षा विश्व भारती में विराजमान हो चुके हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु इस चतुर्मास का लाभ उठाने को पहुंच गए हैं। इस कारण प्रेक्षा विश्व भारती वर्तमान समय में जनाकीर्ण बनी हुई हैं। अहमदाबाद चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति से जुड़े कार्यकर्ता चतुर्मास को सुन्दर से सुन्दरतम बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। अपने आराध्य के निकट सेवा, दर्शन व उपासना का अवसर कोई भी कार्यकर्ता खोना नहीं चाहता। इसके साथ तेरापंथ समाज की अनेक संस्थाओं, संगठनों आदि के वार्षिक अधिवेशन, प्रशिक्षण कार्यशालाएं व शिविर आदि का शुभारम्भ हो चुका है। आचार्यश्री भी नियमित रूप से प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान कुटिरों आदि मंे रहने वाले लोगों को अपने दर्शन से लाभान्वित बना रहे हैं।
गुरुवार को ‘वीर भिक्षु समवसरण में उपस्थित श्रद्धालु जनता को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने ‘आयारो’ आगम के माध्यम से पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि भय और प्रमाद का संबंध है और अभय तथा अप्रमाद का भी संबंध है। शास्त्र में बताया गया है कि प्रमत्त को सब ओर से भय होता है और अप्रमत्त को किसी भी ओर से भय नहीं होता। प्रश्न हो सकता है कि प्रमत्त किसे कहा जाता है? उत्तर दिया गया कि प्रमत्त उसे कहा जाता है जो कषायों से दबा हुआ हो। कषाय- गुस्सा, अहंकार, माया और लोभ अथवा थोड़े में राग-द्वेष भी कह सकते हैं। जो राग में होता है और जो द्वेष में होता है, कषाय से युक्त होता है, वह प्रमत्त होता है। जो द्वेष से आक्रांत है, उसे भी भय होता है। जिसके भीतर गुस्सा, अहंकार, माया और लोभ नहीं है, राग-द्वेष की भावना नहीं है, उसे कोई भय नहीं होता है।
कषाय और राग-द्वेष के दो रूप होते हैं- एक सुसुप्त अवस्था का कषाय और एक जागृत अवस्था का कषाय। वर्तमान समय में साधु हो अथवा गृहस्थ सभी में मोहनीय कर्म का प्रभाव होता है। मोह कर्म के संयोग से योग अशुभ और मोह कर्म के वियोग से योग शुभ होते हैं। प्रवचन में उपस्थित साधु, अथवा श्रावक का कषाय सुसुप्तावस्था में और अन्य कार्यों में लगा गृहस्थ के भी कषाय जागृत अवस्था में हो जाता है। जो प्रमत्त होता है, उसे सभी ओर से भय होता है। किसी के पास ज्यादा धन होता है तो आदमी के मन में उसे चोरी होने का भय आ जाता है। यह राग भाव के कारण भय होता है। कहीं लोभ है तो भी आदमी को भय होता है। किसी के प्रति राग और किसी के प्रति द्वेष की भावना होती है तो भी आदमी को भय होता है। जो आदमी गलती करता है, उसे भय होता है, लेकिन जो परिग्रह नहीं रखता, किसी से कोई द्वेष न हुआ हो तो भी अभय रह सकता है। इसलिए शास्त्र में बताया गया कि प्रमादी को चारों ओर से भय और अप्रमत्त को कोई भय नहीं हो सकता।
आदमी को जितना संभव हो सके, प्रमाद से बचने का प्रयास करना चाहिए। भय न हो इसलिए के लिए आदमी यह भी ध्यान रखे कि उसे दूसरों को भयभीत करने से बचने का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री ने मंगल प्रवचन के उपरान्त ‘तेरापंथ बोध’ का संगान कर उसे व्याख्यायित भी किया। इस प्रकार प्रेक्षा विश्व भारती में उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के श्रीमुख से अध्यात्म की मानों दोगुनी खुराक प्राप्त हो रही है।
Previous Post

शिकोहपुर लैंड डील: रॉबर्ट वाड्रा पर ईडी की चार्जशीट, 43 संपत्तियां जब्त

Next Post

भारत का स्वदेशी अंतरिक्ष मिशन और स्टेशन

Next Post
इसरो

भारत का स्वदेशी अंतरिक्ष मिशन और स्टेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया
  • आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल
  • “बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज
  • ‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट
  • ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In