• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल को अदालत से एक और राहत, HC ने पूरी कर दी बड़ी डिमांड

July 25, 2024
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

April 17, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

April 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

April 17, 2026
माँ स्वस्थ, बच्चा सुरक्षित: पोस्टपार्टम देखभाल की अहमियत

ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश

April 17, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध

April 17, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा

April 17, 2026
प्रकाश राज

प्रकाश राज के खिलाफ रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

April 17, 2026
राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

April 17, 2026
पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

अरविंद केजरीवाल को अदालत से एक और राहत, HC ने पूरी कर दी बड़ी डिमांड

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 25, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। कथित शराब घोटाले में लगे आरोपों की वजह से जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए हाई कोर्ट से एक राहत भरी खबर है। हाई कोर्ट ने वकीलों से मीटिंग बढ़ाने की उनकी डिमांड मान ली है। कोर्ट की मंजूरी के बाद वह जेल में वकीलों से हर सप्ताह दो अतिरिक्त मुलाकातें कर पाएंगे। केजरीवाल को 21 मार्च को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें ईडी केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। लेकिन अब सीबीआई केस की वजह से जेल में बंद हैं।

जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने यह कहते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री की मांग मान ली कि, ‘विशेष परिस्थितियों में विशेष उपाय की आवश्यकता होती है।’ जज ने आगे कहा कि निष्पक्ष ट्रायल के मूलभूत अधिकार और प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व को मान्यता देते हुए याचिकाकर्ता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वकीलों से दो अतिरिक्त मुलाकातों की इजाजत दी जाती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि केजरीवाल जब तक जेल में बंद हैं उन्हें यह सुविधा मिलती रहेगी।

हाई कोर्ट ने 18 जुलाई को इस मामले में सुनवाई पूरी करके फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने केजरीवाल की मांग का विरोध करते हुए कहा था कि कानून सभी के लिए समान है। केजरीवाल के वकील ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के मुखिया देशभर में लगभग 35 मुकदमों का सामना कर रहे हैं। निष्पक्ष सुनवाई के लिए उन्हें इन मामलों पर चर्चा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने वकीलों के साथ दो अतिरिक्त मुलाकातों की जरूरत है।

केजरीवाल की याचिका का विरोध करते हुए तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दलील दी कि ऐसे कई कैदी हैं जिनके खिलाफ 100 मामले लंबित हैं और उन्हें अपने वकीलों से केवल दो बार मुलाकात की अनुमति है। ईडी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल वकीलों के साथ अपनी बैठकों का इस्तेमाल दिल्ली सरकार के मंत्रियों को निर्देश भेजने के लिए कर रहे थे। केजरीवाल की याचिका का विरोध करते ईडी के वकील ने कहा कि इसी तरह का आवेदन एक जनहित याचिका में उच्च न्यायालय की खंडपीठ के सामने किया गया था, लेकिन आवेदन को खारिज कर दिया गया था।

वकील ने कहा कि दिल्ली जेल के नियम देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कहीं अधिक उदार हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जेलों में सभी कैदियों के साथ समान व्यवहार किया जाता है और सभी को सप्ताह में दो बार अपने वकीलों से मिलने का मौका मिलता है। दलीलों का विरोध करते हुए केजरीवाल के वकील ने कहा कि ईडी को इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहिए क्योंकि वह न्यायिक हिरासत में हैं और जेल अधिकारी मामले में मुख्य पक्षकार हैं।

Tags: अरविंद केजरीवाल
Previous Post

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Next Post

क्यों अकेले ही योगी ने संभाली चुनावी कमान, साबित करना चाहते हैं एक बात

Next Post
क्यों अकेले ही योगी ने संभाली चुनावी कमान, साबित करना चाहते हैं एक बात

क्यों अकेले ही योगी ने संभाली चुनावी कमान, साबित करना चाहते हैं एक बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में
  • भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी
  • महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत
  • लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In