कोलोंबो:भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने पहला मैच 43 रन से जीता था। तीसरा मैच मंगलवार को पल्लेकेले में ही खेला जाएगा।
रविवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। भारत की बैटिंग के दौरान बारिश आ गई, इसलिए टीम को 8 ओवर में 78 रन का टारगेट मिला। भारत ने 6.3 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
भारत से यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने 3 विकेट लिए। उनकी, अक्षर और हार्दिक की गेंदबाजी से श्रीलंका ने 31 रन बनाने में ही आखिरी 7 विकेट गंवा दिए।












देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
