22 जुलाई सोमवार के दिन से सावन माह का आरंभ हो चुका है। इस साल सावन माह का आरंभ और समापन सोमवार के दिन ही हो रहा है। हिंदू धर्म में सावन माह और सोमवार के दिन शिवजी की पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को था। वहीं, आज 29 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन के दूसरे सोमवार पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिससे इस शुभ योग में शिवजी की पूजा-उपासना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं सावन के दूसरे सोमवार व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजाविधि…
सावन का दूसरा सोमवार : सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इस दिन वृद्धि योग और गण्ड योग समेत कई शुभ संयोग का निर्माण होगा।
पूजा मुहूर्त :
ब्रह्म मुहूर्त : इस दिन सुबह 04 बजकर 17 मिनट से लेकर 04 बजकर 59 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त का निर्माण हो रहा है। वहीं, दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त का निर्माण होगा।
रुद्राभिषेक की विधि: सावन के दौरान शिव अराधना और शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है और भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। चलिए रुद्राभिषेक करने की सही विधि जानते हैं।
रुद्राभिषेक की पूजा-सामग्री: रुद्राभिषेक करने के लिए पान का पत्ता, धूप,दीप, गाय की घी, फल, फूल, इत्र, कपूर, बेलपत्र, मिठाई, शहद,दही, गन्ने का रस, पंचामृत, गुलाबजल, चंदन, गंगाजल, सुपारी, नारियल, श्रृंगी समेत सभी पूजन सामग्री को इकट्ठा कर लें।
सबसे पहले उत्तर दिशा में शिवलिंग स्थापित करें और पूर्व की ओर मुख करके बैठ जाएं। अब श्रृंगी में गंगाजल भरकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अब दूध, दही,गंगाजल, पंचामृत, गन्ने का रस भी श्रृंगी से शिवलिंग पर चढ़ाएं।
रुद्राभिषेक के दौरान महामृत्युंजय मंत्र ‘ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥’ का जाप करें।
शिवलिंग पर बेलपत्र, पान का पत्ता, सुपारी, शमी के पत्ते, भांग और धतुरा चढ़ाएं और शिव जी को भोग लगाएं। इसके बाद भोलेनाथ समेत सभी देव-देवताओं की आरती उतारें। रुद्राभिषेक के जल को किसी पात्र में रख लें।
इन मंत्रों का करें जाप: महामृत्युंजय मंत्रों के साथ आप भगवान शिव के मूल मंत्र ‘ऊँ नम: शिवाय’ या ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।












देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
