स्पोर्ट्स डेस्क : नवी मुंबई के डी.वाई. पाटील स्टेडियम में भारत ने अपने एकमात्र वॉर्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 240 रन बनाए। ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया। तिलक वर्मा ने 45, हार्दिक पंड्या ने 30, अक्षर पटेल ने 35, अभिषेक शर्मा ने 24 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या और क्वेन मफाका ने 1-1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत धीमी रही और पहले ही ओवर में जॉर्ज लिंडे का विकेट गिर गया। कप्तान ऐडन मार्करम ने 38 रन बनाए। रायन रिकेल्टन ने 44, जैसन स्मिथ ने 35, मार्को यानसन ने 31 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 45 रन की पारी खेली, लेकिन टीम 241 रन के लक्ष्य को नहीं पा सकी और 210 रन पर ही ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा को 2 विकेट मिले, जबकि अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट झटके।
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत जोश और आत्मविश्वास के साथ की।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

