• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भिंडरवाले ने कभी नहीं की खालिस्तान की मांग; SGPC ने कंगना को भेजा नोटिस

भिंडरवाले ने कभी नहीं की खालिस्तान की मांग; SGPC ने कंगना को भेजा नोटिस

August 28, 2024
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट

June 16, 2026
शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

June 16, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल

June 16, 2026
नीरज चोपड़ा

पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में

June 16, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय

June 16, 2026
स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

June 16, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ेगा निवेश: अश्विनी वैष्णव

June 16, 2026
आईपीओ बाजार में टेक्नो पेंट्स की एंट्री, सचिन तेंदुलकर के साथ बढ़ेगा विस्तार

क्राफ्ट पेय कंपनी एलबी ब्रूअर्स का बड़ा दांव, बिक्री और आईपीओ पर फोकस

June 16, 2026
“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

अमीषा पटेल बोलीं: ‘गदर’ की असली ताकत उसकी भावनात्मक कहानी थी

June 16, 2026
बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

June 16, 2026
करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

June 16, 2026
हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

भिंडरवाले ने कभी नहीं की खालिस्तान की मांग; SGPC ने कंगना को भेजा नोटिस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 28, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भिंडरवाले ने कभी नहीं की खालिस्तान की मांग; SGPC ने कंगना को भेजा नोटिस

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने मंगलवार को अभिनेत्री से नेता बनी कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी के निर्माताओं को सिखों के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने के आरोप में कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक जरनैल सिंह भिंडरावाला और सिख समुदाय के किसी अन्य व्यक्ति ने कभी खालिस्तान की मांग नहीं की है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है, जिनके शासन काल में 1975 में भारत में आपातकाल लगाया गया था।

जीवनी पर आधारित इस फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज हुआ था और फिल्म के 6 सितंबर को रिलीज होने की उम्मीद है। एसजीपीसी के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमनबीर सिंह सियाली द्वारा भेजे गए नोटिस में फिल्म निर्माताओं से फिल्म से सिख विरोधी भावनाओं को दर्शाने वाले दृश्यों को हटाने के लिए कहा गया है। ट्रेलर को सार्वजनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के साथ-साथ सिख समुदाय से लिखित माफी मांगने की भी मांग की गई है।

एसजीपीसी ने कहा, “ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जिनमें सिख पोशाक में कुछ किरदारों को असॉल्ट राइफलों से लोगों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है।” नोटिस में कहा गया है कि ऐसा कोई सबूत या रिकॉर्ड नहीं है जो साबित करता हो कि भिंडरावाले ने कभी किसी से ऐसे शब्द कहे हों। एसजीपीसी ने नोटिस में कहा है कि फिल्म सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सिख धर्म के बारे में गलत शिक्षा देने का एक साधन साबित होगी। नोटिस में कहा गया है कि फिल्म में सिख धर्म के इतिहास के काले दिनों को दिखाया गया है।

किसानों को लेकर दिए बयान पर भी हंगामा
इससे पहले कंगना रनौत की हाल में आई किसान विरोधी टिप्पणी को लेकर राजनीति दूसरे दिन मंगलवार को भी गरमाई रही। किसान आंदोलन को लेकर कंगना के विवादास्पद बयान को लेकर जहां आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के कई शहरों में प्रदर्शन किया, तो वहीं कांग्रेस ने हमला बोला। कंगना की टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा, कंगना द्वारा दिया गया बयान उनके बौद्धिक दिवालियापन को दर्शाता है। सिंह ने कहा, कंगना ने जो बयानबाजी किसानों के ऊपर की है और किसान आंदोलन में चीन और अमेरिका का हाथ होने की संभावना जताई है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कंगना पर निशाना साधते हुए उम्मीद जताई कि वह अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगेंगी और भाजपा इस पर खेद व्यक्त करेगी। ‘

किसानों का देशव्यापी प्रदर्शन 31 को

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कंगना रनौत से अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा का केवल अभिनेत्री के बयान से किनारा करना काफी नहीं है, क्योंकि वह पार्टी की सांसद भी हैं। भाजपा को कंगना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पंधेर ने कहा, कंगना के बयान के विरोध में किसान 31 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे।

कंगना ने यह दिया था बयान

कंगना रनौत ने कहा था कि किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां दुष्कर्म और हत्याएं हो रही थीं। सरकार ने किसान विधेयक को वापस ले लिया, वर्ना उपद्रवियों की लंबी प्लानिंग थी। वहीं, भाजपा ने रनौत के बयान से असहमति जताते हुए किनारा कर लिया था। साथ ही पार्टी ने रनौत को किसान आंदोलन को लेकर कोई भी बयान देने से मना किया है।

Tags: कंगना रनौत
Previous Post

भारत ने बनाई मंकीपॉक्स के टेस्ट के लिए पहली स्वदेशी आरटी-पीसीआर किट

Next Post

28 अगस्त 2024 का राशिफल

Next Post
राशिफल

28 अगस्त 2024 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट
  • शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल
  • पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में
  • भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In