• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चीनी से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं शुगर फ्री गोलियां

चीनी से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं शुगर फ्री गोलियां, ये होते हैं साइड इफेक्ट्स

July 21, 2024
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

चीनी से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं शुगर फ्री गोलियां, ये होते हैं साइड इफेक्ट्स

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 21, 2024
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
चीनी से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं शुगर फ्री गोलियां

Image Courtesy: Google

सेहत के लिए चीनी के साइड इफेक्ट्स को देखते हुए फिटनेस फ्रीक लोगों ने अपनी लाइफ में इसकी जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर या शुगर फ्री गोलियों को दे दी है। अपने रूटीन में यह बदलाव लाकर ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि शुगर फ्री गोलियां उनकी शुगर को कंट्रोल रखने के साथ उनकी सेहत को भी अच्छा बनाए रखने में मदद करेंगी। अगर अब तक आप भी इसी सोच को बरकरार रखते हुए जमकर चाय, कॉफी में शुगर फ्री गोलियों और आर्टिफिशियल स्वीटनर का यूज करते जा रहे हैं, तो जरा रुकिए और डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट और कनाडा के इस शोध पर एक नजर डाल लीजिए।

दरअसल, डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में लगभग 400 मिलियन लोग डायबिटीज रोग का शिकार हैं। इस खतरनाक रोग में इंसुलिन लेवल असंतुलित हो जाता है। डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि नेचुरल या सिंथेटिक,किसी भी आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल खाने पीने की चीजों में नहीं किया जाना चाहिए। वजन कम करने और बॉडी में कैलोरी की मात्रा कम करने के लिए नेचुरल फ्रूट स्वीटनर ज्यादा फायदेमंद है। जबकि कनाडा की मानिटोबा यूनिवर्सिटी में किए गए एक शोध के अनुसार आर्टिफिशियल स्वीटनर का पाचन क्रिया और आंतों में मौजूद बैक्टीरिया पर बुरा असर पड़ता है। जिससे व्यक्ति की भूख लगने की आदत प्रभावित होती है।

शोध में बताया गया कि लोग खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए चीनी की जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर का यूज करते हैं। लेकिन ऐसा करते समय वो इस बात से अनजान रहते हैं कि इसका अधिक सेवन उनको मोटापे, दिल से जुड़े रोगों की तरफ धकेल रहा होता है। दूसरे शब्दों में समझे तो आर्टिफिशियल स्वीटनर्स कैलोरी में भले ही कम हो सकते हैं लेकिन यह सेहत के लिए बहुत सारे साइड-इफेक्ट्स लेकर आते हैं। इनमें मौजूद रसायन शरीर में सूजन पैदा करने के साथ लीवर को भी कमजोर बना सकते हैं। आइए जानते हैं सेहत के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर और शुगर फ्री गोलियां लेने के क्या हैं नुकसान।

मोटापा:-एक्सपर्ट की मानें तो आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का सेवन करते समय व्यक्ति के दिमाग को यह मैसेज जाता है कि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिसकी वजह से व्यक्ति इसका अधिक सेवन करने लगता है। लेकिन आर्टिफिशियल स्वीटनर्स की कृत्रिम मिठास आपकी भूख को बढ़ाकर आपके लिए मोटापे की समस्या बढ़ा सकती है। मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल की एक रिसर्च के अनुसार, शुगर फ्री दुबले होने में बिल्कुल भी मदद नहीं करती। यह मेटाबॉलिज्म और एपेटाइट पर विपरीत असर डालती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर:-

शुगर फ्री गोलियां दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। जो लोग दिन में दो बार से ज्यादा आर्टिफिशियल स्वीटनर्स से बने पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। यह उनका ब्लड प्रेशर बढ़ाकर लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम और कोरोनरी हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ा सकती हैं।

एलर्जी:-आर्टिफिशिएल स्वीटनर में मौजूद एस्पार्टेम ज्यादा तापमान पर फॉर्मिक एसिड में टूटने लगता है। जिससे व्यक्ति को एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है। सिरदर्द, मितली, जोड़ों में दर्द, नींद न आना, घबराहट आदि इसके कुछ साइड एफेक्ट्स हैं, जो कुछ लोगों में नजर आते हैं।

सलाह:-शुगर फ्री स्वीटनर और गोलियों का संतुलित मात्रा में उपयोग करना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन किसी भी नई चीज को अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Previous Post

डोनाल्ड ट्रंप जीते तो भारत को क्या मिलेगा फायदा

Next Post

सावन में नहीं खाते प्याज तो ऐसे बनाएं हेल्दी वेजिटेबल पोहा

Next Post
ऐसे बनाएं हेल्दी वेजिटेबल पोहा

सावन में नहीं खाते प्याज तो ऐसे बनाएं हेल्दी वेजिटेबल पोहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
  • बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In