• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कैसे देवेंद्र फडणवीस के खुलासों ने की उद्धव ठाकरे की नींद हराम, पूरी सरकार परेशान

देवेंद्र फडणवीस बोले- अजित नहीं बनेंगे सीएम, प्रफुल्ल पटेल ने कहा- कभी तो बनेंगे

July 29, 2023
‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा

‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा

April 25, 2026
रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार

रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार

April 25, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राजनीति गरमाई: राहुल गांधी ने ममता और मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

April 25, 2026
तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 

तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 

April 25, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में नया नियम लागू

April 25, 2026
संयम और संकल्पों के साथ मनाया आचार्य श्री महाश्रमण जी का ६५वां जन्म दिवस

संयम और संकल्पों के साथ मनाया आचार्य श्री महाश्रमण जी का ६५वां जन्म दिवस

April 25, 2026
हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

April 25, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

दिल्ली की सियासत में ‘शीश महल’ संग्राम, राघव चड्ढा का आप पर प्रहार

April 25, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! अब सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर

April 25, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

आप में भगदड़, भाजपा में स्वागत: संजय राउत का तीखा प्रहार

April 25, 2026
‘X‑मुस्लिम’ यूट्यूबर पर लोनी में पेट और गले में हमला, गंभीर हालत

25 वर्षों से फरार सलीम वास्तिक गिरफ्तार

April 25, 2026
आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह

आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

देवेंद्र फडणवीस बोले- अजित नहीं बनेंगे सीएम, प्रफुल्ल पटेल ने कहा- कभी तो बनेंगे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 29, 2023
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
कैसे देवेंद्र फडणवीस के खुलासों ने की उद्धव ठाकरे की नींद हराम, पूरी सरकार परेशान

File Photo

मुंबई:महाराष्ट्र में सियासी खींचतान बढ़ने के आसार हैं। दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) लगातार ‘दादा’ पवार को मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर दिखा रहा है। हाल ही में वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी इसी तरह के संकेत दे दिए। उन्होंने कहा कि कभी न कभी तो अजित पवार सीएम बनेंगे। अब उनका बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कर दिया था कि अजित मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

पटेल का कहना है कि अजित पार्टी के बड़े चेहरे हैं और लगन से काम करने वालों को नेतृत्व करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा, ‘जो लोग काम करते हैं, उन्हें आज, कल या उसके बाद मौका मिलता ही है। कई लोगों को मौका मिला। भले ही आज नहीं, कल नहीं, भविष्य में कभी भी अजित दादा को भी मिलेगा। हम इस दिशा में आगे काम करेंगे।’

क्या हुई थी डील?
एक मीडिया रिपोर्ट में एनसीपी सूत्रों के हवाले से कहा गया, ‘भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अजित पवार को बढ़ाकर सीएम बनाने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने विधायकों और लोकसभा में सांसदों के समर्थन की संख्या की शर्त रखी थी। इसके अलावा कहा था कि एनसीपी चीफ शरद पवार या तो उन्हें खुलकर समर्थन देंगे, नहीं तो सामान्य रहेंगे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘भाजपा ने भी एनसीपी के बचे मंत्रियों को मंत्रालय देने की तैयारी की है।’ उन्होंने एनसीपी के दो नेताओं को केंद्रीय मंत्री बनाने की बात भी कही है।

फडणवीस ने क्या कहा था?
फडणवीस ने कहा कि अजित पवार इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और दो जुलाई से पहले हुई बैठकों के दौरान उन्हें यह बात बता दी गई थी, तब अजित पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गुट को महाराष्ट्र सरकार में शामिल किया गया था। फडणवीस ने विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘महायुति (महागठबंधन) में सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर, मैं आपको आधिकारिक तौर पर बता रहा हूं कि अजित पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।’

उन्होंने जोर देकर कहा कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे और इस बाबत कोई बदलाव नहीं होगा। फडणवीस ने यह भी दावा किया कि सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले के बारे में अजित पवार को स्पष्ट तौर पर बता दिया गया था और वह इस पर सहमत हुए थे। उन्होंने कहा, ‘वह (अजित) न केवल इस पर सहमत हुए बल्कि अपने भाषण में यह भी स्पष्ट कर दिया कि महाराष्ट्र में नेतृत्व बदलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है।’

पृथ्वीराज चव्हाण ने किया था दावा
कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया था कि भाजपा आलाकमान ने 10 अगस्त को अजित को सीएम बनाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने दावा किया थआ कि भाजपा सीएम शिंदे के चेहरे के साथ 2024 लोकसभा चुनाव में जाने की उम्मीद नहीं कर रही है।

Previous Post

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ी 80 फीसद अनुशंसाओं पर आगे बढ़ी सरकार, समागम का प्रधानमंत्री करेंगे उदघाटन

Next Post

योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ कोर्ट ने दिया जांच का आदेश

Next Post
राम सबके हैं, यह देश भी सभी का है; RSS नेता के बयान पर बोले रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ कोर्ट ने दिया जांच का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा
  • रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार
  • राजनीति गरमाई: राहुल गांधी ने ममता और मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
  • तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 
  • बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में नया नियम लागू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In