• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जलती कार देखकर एकनाथ शिंदे ने रोका काफिला, आधी रात में पहुंचाई मदद

एकनाथ शिंदे अब खुलकर जता रहे भाजपा से नाराजगी, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में भी नहीं गए

July 5, 2023
ईरान पर 2–3 हफ्तों में बड़े हमले की चेतावनी, डोनाल्ड ट्रंप का कड़ा रुख

अमेरिका में सियासी तूफान, ट्रंप के बयान पर बढ़ा विवाद

May 2, 2026
ईरान संकट के बीच नाटो में दरार गहराई, अमेरिका का जर्मनी से 5000 सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय

ईरान संकट के बीच नाटो में दरार गहराई, अमेरिका का जर्मनी से 5000 सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय

May 2, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ट्रंप का टैरिफ बम: यूरोपीय वाहनों पर 25% शुल्क का ऐलान

May 2, 2026
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

अमेरिका ‘कागज़ी शेर’: खामेनेई का मध्य पूर्व में अमेरिकी भूमिका पर तीखा हमला

May 2, 2026
सत्ता की जंग: हिमंत सरमा ने कांग्रेस को बताया ‘एक समुदाय की पार्टी’

खेड़ा प्रकरण पर सियासी संग्राम—हिमंत का कांग्रेस को करारा जवाब

May 2, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

एग्जिट पोल पर कांग्रेस का प्रहार, गहलोत-बघेल बोले—नतीजे ही असली सच

May 2, 2026
हीरो HF100 हुई अपडेटेड, कीमत में हल्का इजाफा

हीरो मोटोकॉर्प की अप्रैल में मजबूत बिक्री, 5.52 लाख रिटेल यूनिट्स; 5.66 लाख यूनिट्स का डिस्पैच

May 2, 2026
स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

May 2, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

अमेरिका में ही खेलेगा ईरान, फीफा प्रमुख इंफैंटिनो का स्पष्ट बयान

May 2, 2026
ISSF वर्ल्ड कप के दूसरे चरण के लिए 12 सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम घोषित

ISSF वर्ल्ड कप के दूसरे चरण के लिए 12 सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम घोषित

May 2, 2026
इमरजेंसी में सत्ता से टकराए देव आनंद, फिल्मों पर लगा प्रतिबंध

इमरजेंसी में सत्ता से टकराए देव आनंद, फिल्मों पर लगा प्रतिबंध

May 2, 2026
यामी गौतम

यामी गौतम का बयान: “धुरंधर 2 के बाद आदित्य धर घर पर बेटे के साथ रह सकते हैं, मैं काम पर जाऊँगी”

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

एकनाथ शिंदे अब खुलकर जता रहे भाजपा से नाराजगी, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में भी नहीं गए

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 5, 2023
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
जलती कार देखकर एकनाथ शिंदे ने रोका काफिला, आधी रात में पहुंचाई मदद

File Photo

मुंबई:अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में नाराजगी बढ़ती दिख रही है। खबर है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम से भी सीएम शिंदे ने दूरी बना ली। हालांकि, वह उनके साथ मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर साथ जाने वाले हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि राज्य में जारी मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर वह अपने विधायकों के साथ बुधवार को अहम बैठक कर सकते हैं। अटकलें थीं कि एनसीपी विधायकों को मंत्री पद मिलने पर भी शिवसेना में नाराजगी थी।

राष्ट्रपति का महाराष्ट्र दौरा
राष्ट्रपति पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम नागपुर पहुंची हैं। सीएम शिंदे, राज्यपाल रमेश बैस, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनका स्वागत किया था। इस दौरान वह गढ़चिरौली में गोंडवाना विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह समेत कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

रिसीव कर शिंदे लौटे मुंबई, सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे साथ
खास बात है कि सीएम शिंदे राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए मंगलवार को नागपुर तो पहुंचे थे, लेकिन कुछ समय बाद ही राजधानी मुंबई लौट आए थे। हालांकि, राष्ट्रपति मुंबई भी पहुंचने वाली हैं और शिंदे एयरपोर्ट पर रिसीव करने के बाद उनके साथ सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे। बुधवार को सीएम एनसीपी के सरकार में शामिल होने से नाराज शिवसेना नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। रविवार को अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, 8 विधायकों को मंत्री पद दिए गए थे।

बिगड़ सकती है स्थिति
अगर जल्दी महाराष्ट्र सरकार में आंतरिक रूप से जारी कथित तनाव को शांत नहीं किया गया, तो इसका असर गहरा हो सकता है। दरअसल, रविवार को शपथ लेने वाली सभी 9 मंत्रियों की अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा और शिवसेना नेताओं के साथ तनाव रहता है। 2019 विधानसभा चुनाव में एनसीपी के कम से कम 9 विधायक सीधे तौर पर भाजपा के खिलाफ मैदान में थे। जबकि, एनसीपी के 3 विधायक शिवसेना के खिलाफ उम्मीदवार थे।

शिंदे सेना को किस बात का डर
कहा जा रहा है कि एनसीपी के सरकार में शामिल होने के बाद शिवसेना विधायकों को कद घटने की चिंता है, क्योंकि अधिकांश नए विधायक महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गजों में गिने जाते हैं। ऐसे में शिंदे सेना को डर है कि उनके स्थिति महाविकास अघाड़ी जैसी ही हो सकती है। खबरें हैं कि कई मंत्रियों और विधायकों ने इस मामले में शिंदे के सामने नाराजगी भी दर्ज कराई है।

MVA के दौर से ही NCP से नाराजगी
खास बात है कि बीते साल अविभाजित शिवसेना में बगावत के बाद शिंदे समर्थक विधायकों ने एनसीपी मंत्रियों पर क्षेत्र में दखल देने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि एनसीपी के मंत्रियों के चलते वे अपने क्षेत्रों में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस दौरान खासतौर से अजित पवार, छगन भुजवल, दिलीप वलसे पाटिल और सुनील तटकरे का नाम सामने आया था।

Previous Post

शब्द व रूप काम तथा रस, गंध और स्पर्श हैं भोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

जब तू ना रहबा तब का होई; केस-मुकदमों को लेकर लालू यादव ने नरेंद्र मोदी को दी धमकी

Next Post
लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद रांची के RIMS से दिल्ली के AIIMS शिफ्ट किये गए

जब तू ना रहबा तब का होई; केस-मुकदमों को लेकर लालू यादव ने नरेंद्र मोदी को दी धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अमेरिका में सियासी तूफान, ट्रंप के बयान पर बढ़ा विवाद
  • ईरान संकट के बीच नाटो में दरार गहराई, अमेरिका का जर्मनी से 5000 सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय
  • ट्रंप का टैरिफ बम: यूरोपीय वाहनों पर 25% शुल्क का ऐलान
  • अमेरिका ‘कागज़ी शेर’: खामेनेई का मध्य पूर्व में अमेरिकी भूमिका पर तीखा हमला
  • खेड़ा प्रकरण पर सियासी संग्राम—हिमंत का कांग्रेस को करारा जवाब
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In