• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लोपर तूफान ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार

फेंगल चक्रवात: दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

November 27, 2024
यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

June 16, 2026
न्यायोचित

“ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे”, नेतन्याहू का सख्त संदेश

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

June 16, 2026
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट

June 16, 2026
शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

June 16, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल

June 16, 2026
नीरज चोपड़ा

पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में

June 16, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय

June 16, 2026
स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

June 16, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ेगा निवेश: अश्विनी वैष्णव

June 16, 2026
आईपीओ बाजार में टेक्नो पेंट्स की एंट्री, सचिन तेंदुलकर के साथ बढ़ेगा विस्तार

क्राफ्ट पेय कंपनी एलबी ब्रूअर्स का बड़ा दांव, बिक्री और आईपीओ पर फोकस

June 16, 2026
“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

अमीषा पटेल बोलीं: ‘गदर’ की असली ताकत उसकी भावनात्मक कहानी थी

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

फेंगल चक्रवात: दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 27, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
लोपर तूफान ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार

प्रतीकात्मक तस्वीर

डेस्क: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र बुधवार रात तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा, जिससे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल आदि राज्यों में भारी बारिश होगी। पुडुचेरी, रायलसीमा में भी भारी बारिश का कहर देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने चेताया है कि तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी में 27 नवंबर, तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 28-30 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस चक्रवाती तूफान को फेंगल के नाम से जाना जाएगा और अब यह और करीब पहुंच गया है। तमिलनाडु के चेन्नई से बुधवार सुबह फेंगल 530 किलोमीटर की दूरी पर था।

मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बुधवार दोपहर लिखा, ”दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव पिछले छह घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है आज (27 नवंबर 2024) को सुबह 11: 30 बजे त्रिंकोमाली से लगभग 110 किमी पूर्व, नागपट्टिनम से 350 किमी दक्षिण-पूर्व और पुडुचेरी से 450 किमी दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 530 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखने और अगले 6 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद, यह अगले 2 दिनों के दौरान श्रीलंका तट को घेरते हुए तमिलनाडु तट की ओर से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा।”

कहां-कहां और कब बहुत भारी बारिश की चेतावनी?
चक्रवाती तूफान की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में 27 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होगी, जबकि 28-30 नवंबर को और बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तटीय आंध्र प्रदेश में 27 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है, जबकि 28 और 30 नवंबर को बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, रायलसीमा की बात करें तो यहां भी 28-30 नवंबर और केरल में 30 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

75-85 किलोमीटर की स्पीड से चलेंगी हवाएं
तूफान की वजह से आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी। यह हवाएं 75 से 85 किमी तक पहुंच सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के तटों पर 55-65 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है, जो बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। 27 नवंबर की शाम से दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के तटों पर हवा की गति बढ़कर 60-70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे हो सकती है। इसके बाद सुबह तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 65-75 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे हो सकती है और 29 नवंबर की रात तक हवा की गति मामूली रूप से कम होकर 60-70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे हो सकती है, उसके बाद 30 नवंबर की सुबह तक हवा की गति 55-65 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

स्कूल-कॉलेज सब बंद

तूफान की आशंका को देखते हुए तमिलनाडु के कुछ जिलों में स्कूल-कॉलेज सब बंद कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में स्कूल और कॉलेज बुधवार को जारी बारिश के कारण बंद रहेंगे। जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार ने लगातार बारिश के मद्देनजर बंद की पुष्टि की। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने भारी बारिश की आशंका के चलते नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और तिरुवरुर सहित अन्य जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Previous Post

अडानी पर अमेरिकी कोर्ट के आरोप, राहुल गांधी ने की गिरफ्तारी की मांग

Next Post

चंद्रयान 4: चांद पर नई उड़ान का सपना

Next Post
चंद्रयान

चंद्रयान 4: चांद पर नई उड़ान का सपना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान
  • “ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे”, नेतन्याहू का सख्त संदेश
  • सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत
  • बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट
  • शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In