• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दुहाई से मोदीनगर तक नमो भारत ट्रेन को PM कल दिखाएंगे हरी झंडी

दुहाई से मोदीनगर तक नमो भारत ट्रेन को PM कल दिखाएंगे हरी झंडी

March 5, 2024
सिंधु जल संधि पर फिर आमने-सामने भारत–पाकिस्तान

जल कूटनीति पर भारत-पाक टकराव, सिंधु जल संधि को लेकर बढ़ी तल्खी

July 7, 2026
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

July 7, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में उछाल का असर नहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी राहत

July 7, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, घरेलू उपभोक्ताओं को मिली राहत

July 7, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

‘मेक इन इंडिया’ पर राहुल गांधी के सवाल, बोले- छोटे कारोबारियों की आवाज दबाई जा रही

July 7, 2026
कश्मीर पर गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, भारतीय अधिकारी ने मौके पर जताया विरोध

कश्मीर पर गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, भारतीय अधिकारी ने मौके पर जताया विरोध

July 7, 2026
पनडुब्बी से मिसाइल परीक्षण के बाद चीन के परमाणु विस्तार पर अमेरिका की चिंता

पनडुब्बी से मिसाइल परीक्षण के बाद चीन के परमाणु विस्तार पर अमेरिका की चिंता

July 7, 2026
रूस और यूक्रेन के बीच अस्थायी शांति, ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

पुतिन और जेलेंस्की से बातचीत के बाद ट्रंप बोले- यूक्रेन युद्ध का समाधान अब पहले से ज्यादा करीब

July 7, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप की ईरान को चेतावनी – ‘समझौता करो, वरना सब खत्म हो जाएगा’

July 7, 2026
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर कॉपी के आरोप, ‘ला फेम निकिता’ से तुलना तेज

शुरुआती उड़ान के बाद ‘अल्फा’ की रफ्तार धीमी

July 7, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सरकारी जमीन पर कॉलोनियों को वैध करने के आदेश पर ब्रेक, हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

July 7, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

चार साल के मासूम की हत्या का राज खुला, सौतेला पिता गिरफ्तार

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दुहाई से मोदीनगर तक नमो भारत ट्रेन को PM कल दिखाएंगे हरी झंडी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 5, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दुहाई से मोदीनगर तक नमो भारत ट्रेन को PM कल दिखाएंगे हरी झंडी

गाजियाबाद। एनसीआर में रहने वालों के लिए गुड न्यूज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को गाजियाबाद में नमो भारत ट्रेन के दूसरे खंड का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद दुहाई से मोदीनगर उत्तर तक यात्रियों के लिए ट्रेन चलने लगेगी।

प्रधानमंत्री मोदी 6 मार्च को नमो भारत ट्रेन के दूसरे खंड का वर्चुअली उद्घाटन करने जा रहे हैं। आरआरटीएस के मुरादनगर स्टेशन पर कार्यक्रम होगा। ट्रेन 7 मार्च से आम यात्रियों के लिए चल सकती है। इस तरह नमो भारत साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर स्टेशन तक 34 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर चलेगी।

नमो भारत ट्रेन का परिचालन मौजूदा समय में साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक चल रहा है। यह 17 किलोमीटर लंबा खंड है। इस खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन हैं। ट्रेन में रोजाना ढाई से तीन हजार यात्री सफर कर रहे हैं। आरआरटीएस का खंड-2 दुहाई से आगे मोदीनगर उत्तर स्टेशन तक भी तैयार हो गया। इस खंड में मुरादनगर, मोदीनगर दक्षिण और मोदीनगर उत्तर स्टेशन हैं।

एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अगले दिन या आठ मार्च को ट्रेन यात्रियों के लिए चलने लगेगी। मुरादनगर स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम कराया जाएगा। इसके लिए स्टेशन तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

टिकट लेने के कई विकल्प

ट्रेन में यात्रा के लिए यात्रियों को टिकट खरीदने के कई विकल्प हैं। स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) में नगद, कार्ड के साथ यूपीआई से भुगतान किया जा सकेगा। इस व्यवस्था से नगदी या खुले पैसे रखने का झंझट खत्म हो जाएगा।

कॉरिडोर का निरीक्षण

उद्घाटन से पहले चीफ मेट्रो रेल सेफ्टी ने कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इसके बाद कॉरिडोर पर ट्रेन परिचालन की मंजूरी दी है। कई मानकों पर रेल सेफ्टी का निरीक्षण किया। इसमें ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) और सिग्नल आदि की जांच की गई।

मोदीनगर के दोनों स्टेशन पर काम चल रहा

मोदीनगर में यात्रियों की सुविधा के लिए मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ दो स्टेशन बनाए गए हैं। यहां ग्राउंड लेवल पर स्टेशन में प्रवेश और निकास लिए दोनों ओर एक-एक गेट है। सीढ़ियों के साथ दो-दो एस्केलेटर और एक-एक लिफ्ट लगाई गई है। स्टेशन पर कार्य पूरे हो गए। एस्केलेटर और लिफ्ट लगा दी गई है, लेकिन दोनों स्टेशन के बाहर अभी कार्य चल रहा है। इसे भी जल्द पूरा करने का दावा किया गया है। अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

 

Previous Post

सलमान खुर्शीद की पत्नी पर हेराफेरी के आरोप, ED ने की इतनी संपत्ति अटैच

Next Post

शिवसेना मांग रही पहले से ज्यादा हिस्सेदारी, करीब 50% सीटों पर तैयारी

Next Post
सीट नहीं छोड़ेंगे; BJP के फॉर्मूले पर शिंदे सेना भड़की, यहां फंसा पेच

शिवसेना मांग रही पहले से ज्यादा हिस्सेदारी, करीब 50% सीटों पर तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जल कूटनीति पर भारत-पाक टकराव, सिंधु जल संधि को लेकर बढ़ी तल्खी
  • मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट
  • कच्चे तेल में उछाल का असर नहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी राहत
  • गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, घरेलू उपभोक्ताओं को मिली राहत
  • ‘मेक इन इंडिया’ पर राहुल गांधी के सवाल, बोले- छोटे कारोबारियों की आवाज दबाई जा रही
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In