• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आठवले

गैर-मराठियों पर दादागिरी नहीं चलेगी: आठवले का उद्धव-राज पर वार

July 17, 2025
इस्लामाबाद में कूटनीतिक गतिरोध: ईरान के विदेश मंत्री बिना अमेरिका से मुलाकात लौटे

इस्लामाबाद में कूटनीतिक गतिरोध: ईरान के विदेश मंत्री बिना अमेरिका से मुलाकात लौटे

April 25, 2026
‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा

‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा

April 25, 2026
रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार

रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार

April 25, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राजनीति गरमाई: राहुल गांधी ने ममता और मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

April 25, 2026
तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 

तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 

April 25, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में नया नियम लागू

April 25, 2026
संयम और संकल्पों के साथ मनाया आचार्य श्री महाश्रमण जी का ६५वां जन्म दिवस

संयम और संकल्पों के साथ मनाया आचार्य श्री महाश्रमण जी का ६५वां जन्म दिवस

April 25, 2026
हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

April 25, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

दिल्ली की सियासत में ‘शीश महल’ संग्राम, राघव चड्ढा का आप पर प्रहार

April 25, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! अब सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर

April 25, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

आप में भगदड़, भाजपा में स्वागत: संजय राउत का तीखा प्रहार

April 25, 2026
‘X‑मुस्लिम’ यूट्यूबर पर लोनी में पेट और गले में हमला, गंभीर हालत

25 वर्षों से फरार सलीम वास्तिक गिरफ्तार

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

गैर-मराठियों पर दादागिरी नहीं चलेगी: आठवले का उद्धव-राज पर वार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 17, 2025
in महाराष्ट्र, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
आठवले

File Photo

डेस्क:केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में गैर-मराठी भाषियों पर ‘दादागिरी’ करना गलत है और देवेंद्र फडणवीस सरकार ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी। आठवले ने कहा, ”जो लोग इस तरह की दादागिरी करते हैं उन्हें सबक सिखाया जाएगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का रुख बालासाहेब ठाकरे के दृष्टिकोण के विपरीत है।

महाराष्ट्र के नेता ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”मैंने बोला कि यह गलत काम हो रहा है। मराठी आना चाहिए यहां तक ठीक है। मराठी सीखो यह उनका बताना ठीक है। लेकिन दादागिरी करना, उनको थप्पड़ लगाना ये ठीक नहीं है। मुंबई में रहने वाले लोगों के साथ दादागिरी करना ठीक नहीं है।”

उन्होंने कहा, ”जिन्होंने दादागिरी की है उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है और ये दादागिरी हमारी सरकार नहीं चलने देगी।” आठवले ने कहा कि मराठी के नाम पर गलत राजनीति की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है और राजस्थान, गुजरात और कई दक्षिण भारतीय राज्यों के लोग वहां रहते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”हिंदी का विरोध नहीं है। ये भावना थी कि पहली कक्षा से हिंदी पढ़ाना ठीक नहीं है। पांच-छह साल के बच्चे के लिए अनिवार्य करना ठीक नहीं है।” आठवले ने कहा, ”बालासाहेब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना इसलिए की थी ताकि मराठी लोगों को न्याय मिले। बाद में, उद्धव और राज ठाकरे जो काम कर रहे हैं, वह बालासाहेब ठाकरे जी की भूमिका के खिलाफ है।” उन्होंने कहा, ”हमें भी मराठी से प्रेम है। दादागिरी का जवाब दादागिरी से दिया जा सकता है। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार है और दादागिरी करने वालों को सबक सिखाया जाएगा।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गैर-मराठी लोग भी मुंबई के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

उन्होंने कहा, ”टाटा, बिड़ला, अंबानी और अदाणी जैसे बड़े उद्योगपतियों ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है तथा ऐसी घटनाएं मुंबई की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं।” आठवले ने कहा कि मुंबई में लगभग 60 प्रतिशत लोग गैर-मराठी हैं और इनमें से 80 प्रतिशत मराठी बोलते हैं लेकिन 20 प्रतिशत नहीं बोलते। उन्होंने कहा, ”हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। हमारी सरकार इस तरह की दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेगी।”

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख आठवले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें 2029 तक इस पद पर बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ”मेरी पार्टी का मानना है कि मोदी 2029 तक प्रधानमंत्री बने रहें। आरएसएस 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने के बारे में क्या कहता है, मुझे नहीं पता। लेकिन मोदी के नेतृत्व में सरकार वापस आ गई है और हमें 2029 तक मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चाहिए।”

आठवले ने बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर उठे विवाद पर कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या बांग्लादेशी नागरिकों ने नाम बदलकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया है? उन्होंने कहा, ”ऐसा संदेह है कि बांग्लादेशी लोग बिहार में नाम बदलकर रह रहे हैं। हमें पता लगाना चाहिए कि वे कहां पैदा हुए हैं।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”अगर वे बिहार में पैदा हुए हैं, तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर वे बांग्लादेश में पैदा हुए हैं और उन्होंने नागरिकता नहीं ली है, तो उन्हें मतदाता सूची से हटा दिया जाना चाहिए।” आठवले ने कहा कि राहुल गांधी जैसे विपक्षी नेताओं की ‘सत्ता में आने की कामना’ करना एक लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने आरपीआई के कांग्रेस के साथ पूर्व में गठबंधन के बारे में पूछे गये एक सवाल पर कहा, ”कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने विचार रख सकते हैं। लोकतंत्र में किसी को भी सत्ता में आने का अधिकार है। भाजपा भी कभी विपक्ष में थी और सत्ता में आई थी।”

Previous Post

भील प्रदेश के नक्शे से सियासत में भूचाल, भाजपा ने बताया राष्ट्रविरोध

Next Post

आकाश प्राइम की तैनाती: तिकड़ी पर वज्रप्रहार

Next Post
डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी को मिला ‘महारत्न’ का दर्जा, मिलेगा बड़ा फायदा

आकाश प्राइम की तैनाती: तिकड़ी पर वज्रप्रहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इस्लामाबाद में कूटनीतिक गतिरोध: ईरान के विदेश मंत्री बिना अमेरिका से मुलाकात लौटे
  • ‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा
  • रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार
  • राजनीति गरमाई: राहुल गांधी ने ममता और मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
  • तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In