• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गंगईकोंडा चोलपुरम में पीएम मोदी

गंगईकोंडा चोलपुरम में पीएम मोदी ने शिवभक्ति और चोल वैभव को किया नमन

July 27, 2025
‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा

‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा

April 25, 2026
रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार

रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार

April 25, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राजनीति गरमाई: राहुल गांधी ने ममता और मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

April 25, 2026
तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 

तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 

April 25, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में नया नियम लागू

April 25, 2026
संयम और संकल्पों के साथ मनाया आचार्य श्री महाश्रमण जी का ६५वां जन्म दिवस

संयम और संकल्पों के साथ मनाया आचार्य श्री महाश्रमण जी का ६५वां जन्म दिवस

April 25, 2026
हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

April 25, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

दिल्ली की सियासत में ‘शीश महल’ संग्राम, राघव चड्ढा का आप पर प्रहार

April 25, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! अब सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर

April 25, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

आप में भगदड़, भाजपा में स्वागत: संजय राउत का तीखा प्रहार

April 25, 2026
‘X‑मुस्लिम’ यूट्यूबर पर लोनी में पेट और गले में हमला, गंभीर हालत

25 वर्षों से फरार सलीम वास्तिक गिरफ्तार

April 25, 2026
आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह

आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

गंगईकोंडा चोलपुरम में पीएम मोदी ने शिवभक्ति और चोल वैभव को किया नमन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 27, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
गंगईकोंडा चोलपुरम में पीएम मोदी

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वह ‘ॐ नमः शिवाय’ सुनते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘एक प्रकार से ये राज राजा की श्रद्धा भूमि है और आज इलैयाराजा ने जिस प्रकार हम सभी को शिवभक्ति में डुबो दिया, क्या अद्भुत वातावरण था। मैं काशी का सांसद हूं, जब मैं ॐ नमः शिवाय सुनता हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इतिहासकार मानते हैं कि चोल साम्राज्य का दौर भारत के स्वर्णिम युगों में से एक था। चोल साम्राज्य ने भारत को लोकतंत्र की जननी कहने की परंपरा को भी आगे बढ़ाया। इतिहासकार लोकतंत्र के नाम पर ब्रिटेन के मैग्ना कार्टा की बात करते हैं। लेकिन कई सदियों पहले, चोल साम्राज्य में लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव होते थे। हम ऐसे कई राजाओं के बारे में सुनते हैं जो दूसरे स्थानों पर विजय प्राप्त करने के बाद सोना, चांदी या पशुधन लाते थे। लेकिन राजेंद्र चोल गंगाजल लेकर आए।’

भगवान बृहदेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना

पीएम मोदी ने रविवार को चोलकालीन भगवान बृहदेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। वैदिक और शैव तिरुमुराई मंत्रोच्चार के बीच उन्हें आराधना करते देखा गया। वह पारंपरिक रूप से सजा हुआ एक कलश साथ लाए, जिसके बारे में बताया जा रहा है है कि उसमें गंगा नदी का जल है। मंदिर के पुजारियों ने पारंपरिक तरीके से पूर्ण कुंभम के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। वेष्टि (धोती), सफेद कमीज और गले में अंगवस्त्र पहने पीएम ने मंदिर के भीतरी गलियारे की परिक्रमा की। पीएम मोदी ने चोल शैव धर्म और वास्तुकला पर आधारित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की एक प्रदर्शनी भी देखी।

गंगईकोंडा मंदिर का इतिहास

गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर तमिलनाडु के अरियालुर जिले में स्थित ऐतिहासिक मंदिर है, जिसे 11वीं शताब्दी में चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम ने बनवाया था। यह मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल ग्रेट लिविंग चोल टेम्पल्स का हिस्सा है, जिसमें तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर और दारासुरम का ऐरावतेश्वर मंदिर भी शामिल हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसका नाम गंगईकोंडा चोलपुरम (गंगा को जीतने वाला चोल) राजेंद्र चोल की गंगा नदी तक सैन्य विजय को स्मरण करता है।

गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर का मुख्य गर्भगृह 55 मीटर ऊंचा है। इसमें 13.5 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित है, जो दक्षिण भारत के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक है। मंदिर की वास्तुकला द्रविड़ शैली की है, जिसमें जटिल नक्काशी और मूर्तियां हैं, जो चोल कला और स्थापत्य की उत्कृष्टता को दर्शाती हैं। यह मंदिर चोल साम्राज्य की राजधानी के रूप में 250 वर्षों तक रहा और इसका निर्माण 1035 ईवी में पूरा हुआ। मंदिर परिसर में नंदी मंडप, अलंकार मंडप और महा मंडप जैसे कई मंडप हैं। यहां प्रतिदिन चार पूजाएं और वार्षिक उत्सव जैसे महाशिवरात्रि आयोजित होती है। यह मंदिर पर्यटकों के लिए सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

Previous Post

धर्म के प्रति रहें जागरूक : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

अधिकारों की जागरूकता और सद्भावपूर्ण कश्मीर पर सीजेआई का जोर

Next Post
मुख्य न्यायाधीश गवई बोले — क्रीमी लेयर की मान्यता न्यायिक यात्रा का निर्णायक क्षण

अधिकारों की जागरूकता और सद्भावपूर्ण कश्मीर पर सीजेआई का जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा
  • रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार
  • राजनीति गरमाई: राहुल गांधी ने ममता और मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
  • तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 
  • बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में नया नियम लागू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In