नई दिल्ली:देशभर में किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से समय-समय पर योजनाओं को लॉन्च किया जाता है। ऐसी ही एक योजना बिहार सरकार की ओर से शुरू की गई है। इसके किसानों को 6,500 रुपये प्रति एकड़ दिए जा रहे हैं। आइए जानते इस योजना के बारे में…
बिहार सरकार की ओर से जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जैविक खेती प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 6,500 रुपये प्रति एकड़ दिए जाएंगे। इससे उन किसानों को काफी फायदा होगा जो जैविक खेती करते हैं।
क्यों शुरू की गई ये योजना?
खेती में बड़े स्तर पर रासायनिक खाद का उपयोग होता है। लंबे समय तक खेतों में रासायनिक खाद के उपयोग से खेत की उर्वरकता पर काफी असर होता है। इसी के कारण बिहार सरकार की ओर से ये योजना शुरू की गई है। इससे किसानों को जैविक खेती के तरफ लाया जा सकेगा।
16 हजार 250 रुपये तक मिलेगा लाभ
इस योजना का संचालन बिहार सरकार के कृषि विभाग की ओर से किया जा रहा है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से जैविक खेती करने वाले किसानों को 6,500 हजार रुपये प्रति एकड़ दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ 2.5 एकड़ पर मिलेगा। इसका मतलब यह है कि अगर कोई किसान 2.5 एकड़ पर जैविक खेती करता है तो उसे 16,250 रुपये सरकार की ओर से सहायता के रूप में दिए जाएंगे। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 पर कॉल करना चाहिए।
जैविक खेती रासायनिक से कितनी अलग?
जैविक और रासायनिक खेती में काफी अंतर होता है। रासायनिक खेती में जैविक के मुकाबले ज्यादा खर्चा आता है। जैविक खेती करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी काफी अच्छी बनी रहती है। ये पर्यायवरण के लिए भी अच्छी रहती है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

